MP Famous Dish: मध्य प्रदेश की इस डिश के लाखों लोग हैं दीवाने, क्या आपने चखा है स्वाद

MP Famous Dish

MP Famous Dish Gwalior: मध्य प्रदेश एक ऐसी जगह है जो अपने ऐतिहासिक स्थलों ही नहीं बल्कि खाने पीने की चीजों के लिए भी बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां के हर शहर का स्वाद निराला है जिसे चखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। आज हम आपको ऐसे ही अनोखे स्वाद से रूबरू करवाते हैं।

ये है MP Famous Dish

छोले चाट एक ऐसी डिश है जो लगभग हर शहर में मिलती है। जब भी मुंह का स्वाद बदलने और चटपटा स्वाद जाने की बारी आती है तो हर कोई यही खाना पसंद करता है। आज हम आपको मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मिलने के लिए स्पेशल स्वाद के छोले चाट की जानकारी देते हैं। ये स्वाद इतना निराला है कि इसे चखने के लिए लोगों की भीड़ यहां पर जुटी हुई दिखाई देती है।

MP Famous Dish

ग्वालियर में यह टेस्टी छोला चाट महेश स्पेशल जायका पर मिलते हैं। इस डिश को विशेष प्रकार के छोले से तैयार किया जाता है जिसे अगर कोई एक बार खा ले तो दूसरी बार खाने से खुद को नहीं रोक पाएगा। सुबह से लेकर शाम तक यहां पर लोगों की भीड़ इस छोले चाट का आनंद लेने के लिए पहुंचती है।

35 साल से प्रसिद्ध है चाट

ग्वालियर में यह प्रसिद्ध छोला चाट बनाने का काम रामलाल साहू करते हैं। वह छोटे से ग्राम जिगना के रहने वाले हैं और बचपन से ही उन्हें अपने साथ भाई बहनों के पालन-पोषण के लिए संघर्ष करना पड़ा था। कई वर्षों तक उन्होंने 2 रुपए क्विंटल की कीमत पर बोरिया उठाकर हम्माली की और अपना जीवन चलाया।

1 दिन लोहिया बाजार में उन्होंने छोले का स्वाद चखा और इस व्यवसाय को शुरू करने का प्लान बनाया। राजा मानसिंह चौराहे पर उन्होंने ठेला लगाकर इस व्यवसाय को शुरू किया और धीरे-धीरे उनका स्वाद लोगों की पसंद बन गया।

कई वर्षों तक उन्होंने हाथ ठेले पर व्यवसाय किया और फिर इसे आगे बढ़ाते हुए दुकान के माध्यम से छोले चाट का जाएगा लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जिस समय उन्होंने इस व्यापार की शुरुआत की थी तब 25 पैसे में वो छोला बेचा करते थे जिसकी कीमत आज 20 रुपए हो गई है। इस डिश की कीमत भले ही बदल गई हो लेकिन स्वाद आज भी वही है।

ऐसे बनता है स्वादिष्ट छोले चाट

यहां मिलने वाले स्वादिष्ट छोले चाट को काबुली छोले उबालकर आलू, टमाटर मिक्स कर इसमें तरह तरह का मसाला डालकर बनाया जाता है। इसमें दालचीनी, लौंग, बड़ी इलायची, जीरा और अन्य मसाले हाथों से तैयार कर डाले जाते हैं।

जब ये मसाला तैयार हो जाता है तब इसमें ऊपर से धनिया हरी मिर्च और प्याज मिक्स किया जाता है। इसके बाद गुड़ और मचूर से बनी हुई मीठी लाल चटनी और सेव डालकर पत्ते से बने दोनों में ग्राहकों को परोसा जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews