राहुल गांधी को लेकर भाजपा नेता की ये टिप्पणी मचायेगी बवाल!

राहुल गांधी को लेकर भाजपा नेता की ये टिप्पणी मचायेगी बवाल!

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। दिल्ली के पूर्व विधायक और भाजपा नेता कपिल मिश्रा (BJP Leader Kapil Mishra) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हिंदू और हिंदुत्व (Hindu And Hindutva) को अलग अलग बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या इस देश ने कभी राहुल गांधी से पूछा कि आप पुरुष हैं पुरुषत्व नहीं है, व्यक्ति हैं व्यक्तित्व नहीं है। कपिल मिश्रा ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

हिंदू इको सिस्टम चंबल चैप्टर ने आज शनिवार को ग्वालियर में समर्थ हिंदू, समग्र हिंदुत्व विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में हिंदू इको सिस्टम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए। पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हिंदू और हिंदुत्व के इतिहास की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – BJP युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नामो की घोषणा, देखिये जारी सूची..

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए कपिल मिश्रा ने राहुल गांधी के हिंदू और हिंदुत्व को अलग अलग बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग और राहुल गांधी ये जो बार बार साजिश कर रहे हैं कि हिंदू अलग है और हिंदुत्व अलग है ये बहुत हास्यास्पद हो जिसके दादा कब्र में लेटे हैं वो इस देश में हिंदू क्या है हिंदुत्व क्या है ये सिखाएंगे क्या ?

ये भी पढ़ें – हाईकोर्ट का आदेश, “आर्य समाज में होने वाली शादियां अवैध,” बनाए गाइडलाइन”

कपिल मिश्रा ने कहा कि इस देश ने कभी राहुल गांधी से पूछा कि आप पुरुष हैं पुरुषत्व नहीं है, व्यक्ति हैं व्यक्तित्व नहीं है। तो हिंदू है और हिंदुत्व नहीं है ये कौन सी भाषा है ये क्या साजिश है। कपिल मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को हिंदी भाषा का व्याकरण पहले पढ़ लेना चाहिए, हिंदू के बारे में बोलने का तो उनको इस जनम में अधिकार मिल भी ना पाए।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : शिकार के लिए ट्रेप में फंसाये तेंदुए का रेस्क्यू, पैर में सूजन व चोट

पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयानों और लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के मामले में सपा सांसदों  और विधायकों के बयानों पर भी पलटवार किया।

[dgv_vimeo_video id=”658141214″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews