Tirth Darshan Yojana: 23 जून को हवाई मार्ग के जरिए तीर्थ दर्शन पर निकलेंगे उज्जैन के श्रद्धालु, इंदौर एयरपोर्ट से होंगे रवाना

Tirth Darshan Scheme

Tirth Darshan Yojana Ujjain: मुख्य मंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब श्रद्धालुओं को हवाई यात्रा के जरिए तीर्थ यात्रा करवाई जाने वाली है। इसी कड़ी में उज्जैन के बुजुर्ग श्रद्धालु शिरडी जाने के लिए 23 जून को इंदौर एयरपोर्ट से रवाना होने वाले हैं। अधिकारियों की ओर से एक शेड्यूल जारी किया गया है जिसके आधार पर 21 मई से लेकर 19 जुलाई तक 25 जिलों के यात्रियों को यात्रा करवाई जाने वाली है।

Tirth Darshan Yojana में यहां का भ्रमण

धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देशभर के श्रद्धालु हवाई मार्ग के जरिए शिर्डी, प्रयागराज, गंगा सागर, मथुरा वृंदावन की यात्रा कर सकेंगे। हर जिले से 33 सीट आवंटित की गई है जिनमें 32 यात्रियों के साथ एक शासकीय अधिकारी भी जाने वाला है।

योजना का सारा दारोमदार इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है। कंपनी का टूर मैनेजर भी यात्रियों के साथ जाने वाला है।

ऐसा है शेड्यूल

धर्मस्व विभाग के शेड्यूल के मुताबिक 23 मई को आगर मालवा, 26 मई को देवास, 6 जून को मंदसौर, 9 को नीमच, 19 को रतलाम, 20 को शाजापुर और 23 जून को उज्जैन से लेकर यात्रियों को हवाई यात्रा के जरिए तीर्थ दर्शन करवाए जाने वाले हैं। ये सभी इंदौर एयरपोर्ट से रवाना होंगे।

ये कर सकते हैं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

जो भी श्रद्धालु तीर्थ दर्शन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उनकी उम्र 65 वर्ष से ज्यादा होना चाहिए। आय कर दाता इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। जिले के लिए जो सीटें निर्धारित की गई है अगर उससे ज्यादा आवेदन आते हैं तो लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाता है। यात्रा की सारी जानकारी धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews