जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर शिकंजा, प्रशासन ने मकानों को किया जमींदोज  

जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर शिकंजा, प्रशासन ने मकानों को किया जमींदोज  

मुरैना, संजय दीक्षित। जहरीली शराब (Poisonous liquor) से 26 लोगों की मौत के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन अब शराब माफिया (Wine mafia) के खिलाफ सख्त एक्शन मूड में है। चार दिन पहले एक आरोपी के दो मकानों को ध्वस्त कर चुके जिला प्रशासन ने आज तीन आरोपियों के मकानों को ध्वस्त कर  दिया।

जहरीली शराब (Poisonous liquor)  पीने से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के कड़े तेवर दिखते हुए कलेक्टर, एसपी और आबकारी विभाग के अधिकारी सहित बागचीनी थाना प्रभारी और थाने के पूरे स्टाफ को हटा दिया था। मुख्यमंत्री के तेवर के बाद स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने जहरीली शराब (Poisonous liquor) बनाने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी और पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ 10 -10 रुपये हज़ार का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया अब प्रशासन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मानपुर गांव में उनके  मकान को तोड़ने की  कार्रवाई भी कर रहा है।  प्रशासन  ने आज 10-10 हजार के तीन आरोपियों के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

कलेक्टर बी कार्तिकेयन ,एसपी सुनील कुमार पांडे के निर्देशन पर जौरा अनुविभागीय अधिकारी नीरज शर्मा, प्रभारी एसडीओपी शशि भूषण रघुवंशी, प्रभारी तहसीलदार कल्पना शर्मा, आबकारी अधिकारी निधि जैन एवं पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शनिवार को मानपुर गांव में जहरीली शराब कांड के आरोपी रामवीर राठौर, पप्पू उर्फ ब्रजकिशोर पंडित एवं गिर्राज किरार के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। मकान तोड़ने की कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था । गौरतलब है कि इससे पूर्व प्रशासन द्वारा 4 दिन पहले भी जहरीली शराब कांड के एक अन्य आरोपी मुकेश किरार के दो मकानों को भी जेसीबी से ध्वस्त किया गया था।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के परिजनों की महिलाओं ने अधिकारियों से कहा गया कि मकानों के टूटने के बाद हमारे बच्चे कहां रहेंगे। इस पर अधिकारियों का कहना था कि वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन पर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई  की जा रही है। वह बता सकते है।शराब कांड में एक आरोपी कल्ला फरार हैं जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। चार आरोपियों को रिमांड आज खत्म हो चुकी हैं जिसके बाद आज चारों आरोपियों को  कोर्ट में पेश  किया जाएगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews