Traffic Challan: मध्य प्रदेश में ट्रैफिक चालान जमा नहीं करना पड़ेगा महंगा, घर से जब्त होंगे वाहन

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, पुलिस का विशेष अभियान जारी

Traffic Challan MP: यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के बाद चालान मिलने पर उसका अर्थदंड जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर अब विभाग ने कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। नियमों के अंतर्गत आने वाले गंभीर प्रकृति के अपराधों में वाहन मालिकों के घर से वाहन जब्त किए जाएंगे। इसमें नाबालिग द्वारा वाहन चलाए जाने और बिना लाइसेंस के वाहन चलाना शामिल है। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है अगले महीने से कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Traffic Challanको लेकर प्राविधान

इस मामले में पुलिस ट्रेनिंग एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट के एडीजी द्वारा भोपाल और इंदौर सहित मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। यातायात के प्राविधान में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि नियमों के प्रति अनदेखी करने वाले लोगों के वाहन घर से जब्त किए जा सकते हैं।

अर्थदंड जमा नहीं करते लोग

पुलिस द्वारा कई बार जब नियम तोड़ने पर वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाती है, तो चालान काटा जाता है। कई लोग मौके पर अर्थदंड जमा नहीं करते हैं और उन्हें बाद में इसे चुकाने की छूट दी जाती है। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो चालान तो बनवा लेते हैं लेकिन इसकी राशि यातायात विभाग को जमा नहीं करवाते हैं। अब ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ उनके घर से वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews