मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किए आदेश, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में 9 डीएसपी स्तर के पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए है। इसमें डीएसपी यातायात अनिल राय को रतलाम से हटाकर खंडवा नियुक्त किया गया है। 
Transfer

MP Police Transfer : नई तबादला नीति लागू होने के बाद मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है।अब राज्य शासन ने शनिवार को उप पुलिस अधीक्षक यानि डीएसपी स्तर के 9 अधिकारियों के तबादला किये हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में डीएसपी यातायात अनिल राय को रतलाम से हटाकर खंडवा नियुक्त किया गया है। हिमांशु कार्तिकेय, डीडी-18 सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर इंदौर से उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।रविन्द्र बिलवाल, सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी विसबल, इंदौर को सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर, नगरीय इंदौर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ में भी पुलिसकर्मियों के तबादले

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने भी 38 पुलिस कर्मियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 2 सब इंस्पेक्टर (SI), 2 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI), 6 हेड कांस्टेबल और 24 कांस्टेबलों के नाम शामिल है। इसमें 17 पुलिसकर्मियों को लाईन से विभिन्न थानों की जवाबदारी दी गई है। इसके साथ ही एसएसपी ने चार पुलिसकर्मियों को लाईन अटैच भी किया है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews