पूर्व भाजपा विधायक के घर के सामने लगा ट्रांसफार्मर धूं धूं कर जला, उठी 20 फीट ऊँची लपटें

पूर्व भाजपा विधायक के घर के सामने लगा ट्रांसफार्मर धूं धूं कर जला, उठी 20 फीट ऊँची लपटें

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मेंटेनेंस को लेकर ऊर्जा मंत्री की सख्ती की पोल उस समय खुल गई जब एक ट्रांसफार्मर (Transfarmer) धूं धूं कर जल उठा। पूर्व भाजपा विधायक (Ex BJP MLA) एवं प्रदेश मंत्री के घर के सामने लगे ट्रांसफार्मर (Transfarmer) में 20 फीट ऊँची लपटें निकलने लगी, आग की चपेट में आसपास खड़ी गाड़ियां भी आ गई।  पूर्व विधायक ने बिजली कंपनी (Bijali Company) के अधिकारियों और पुलिस (Police) को फोन किया लेकिन काफी देर तक बिजली कंपनी के अधिकारी नहीं पहुंचे।  खास बात ये है कि जिस ट्रांसफार्मर (Transfarmer) में आग लगी वो दो दिन पहले ही बदला गया था।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक (Ex BJP MLA) एवं प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह (Madan Kushwah) मुरार में रहते हैं, वे पार्टी के काम से इस समय श्योपुर जिले के दौरे पर हैं।  एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए पूर्व विधायक (Ex BJP MLA) ने बताया कि रात करीब दो ढाई बजे उनके पास फोन आया कि ट्रांसफार्मर (Transfarmer) में आग लग गई है, और आसपास के लोग दहशत में हैं। आग की बात सुनते ही उन्होंने तत्काल बिजली कंपनी के अधिकारियों को फोन लगाया, एसपी से भी बात की।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी की कीमतें बढ़ीं, जानिए आज का भाव

भाजपा के प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक मदन कुशवाह ने कहा कि करीब एक डेढ़ घंटे तक ट्रांसफार्मर (Transfarmer) जलता रहा उससे 20 – 20 फीट ऊँची लपटे निकलते रहीं। आग की चपेट में आने से पास में खड़ी कार, चार पहिये का ठेला व अन्य वाहन भी आ गए। लोगों के घरों की वायरिंग को भी नुक्सान हुआ, लोग घरों से बाहर निकल आये।

ये भी पढ़ें – जघन्य हत्याकांड में मुखर हुए BJP विधायक, CM को मिली जानकारी, दोषियों के लिए फांसी की मांग

भाजपा नेता ने कहा कि मैं कई बार इस ट्रांसफार्मर (Transfarmer) को शिफ्ट करने के लिए कह चुका हूँ, पत्र भी लिखें हैं।  पास में एक बड़ा पार्क है मैंने उसमें ट्रांसफार्मर (Transfarmer) शिफ्ट करने के लिए कहा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। मैं श्योपुर दौरे से लौटकर फिर अधिकारियों से बात करूंगा। पूर्व विधायक ने बताया कि दो दिन पहले ही ये ट्रांसफार्मर (Transfarmer)  बदला गया है और इस बदले हुए ट्रांसफार्मर (Transfarmer)  में आग लग गई। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) से भी बात करेंगे।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार ने युवाओं को दी बड़ी राहत, निशुल्क होगा ये काम, जाने डिटेल

गौरतलब है कि ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) का गृह जिला है।  वे ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में मेंटेनेंस को लेकर सख्ती कर रहे हैं। खुद अपने हाथों से झाड़ियां हटा रहे हैं , खम्बे पर चढ़ रहे हैं और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी कर रहे हैं बावजूद इसके उनके विभाग के अधिकारी मेंटेनेंस को लेकर और मंत्री के निर्देशों को लेकर कितने गंभीर हैं इसकी गवाही ये जलता हुआ ट्रांसफार्मर दे रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews