उज्जैन: दोस्तों के साथ घूमने गया युवक 1 महीने से लापता, तलाश में जुटी पुलिस

उज्जैन: दोस्तों के साथ घूमने गया युवक 1 महीने से लापता, तलाश में जुटी पुलिस

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) के पास स्थित मोजम खेड़ी से एक युवक के लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए गुजरात गया था। पांचों दोस्त तो वापस आ गए लेकिन पिछले 1 महीने से युवक का कुछ भी पता नहीं चला है। युवक ने आखिरी बार अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और यह कहा था कि पांचों दोस्त उसे मारना चाहते हैं इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिवार वाले युवक के लिए परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं।

उज्जैन के मोजम खेड़ी में रहने वाला संदीप नामक युवक अपने दोस्तों अभिषेक, राहुल, अरुण पवन और विक्रांत के साथ घूमने के लिए गुजरात गया था। बुधवार को संदीप की पत्नी एसपी कार्यालय पहुंची और बताया कि 20 सितंबर को आखरी बार उसकी संदीप से बात हुई थी। इस दौरान उसने यह कहा था कि पांचों दोस्तों ने उसे किसी गलत काम में फंसा दिया है और उसकी जान लेने पर तुले हुए हैं। इसके बाद से ही उसका फोन बंद आ रहा है। पांचों दोस्त वापस आ गए हैं लेकिन 1 महीने से उसके पति का कोई ठिकाना नहीं है। दोस्तों से पूछने पर उन्होंने टालमटोल जवाब दिया है।

Must Read- देवास में गोवंश की तस्करी का मामला, गौ रक्षकों को देख मौके से फरार हुए आरोपी

गायब हुए युवक के पिता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि मेरा बेटा घर पर ही था तभी उसे दोस्त का फोन आया। दोस्तों ने उसे गुजरात चलने के लिए कहा और वह राजी हो गया उसके बाद से अब तक उसका कोई भी पता नहीं चला है। मामले को देखते हुए भैरवगढ़ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट 22 सितंबर को ही दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद पुलिस की टीम संदीप के छोटे भाई को लेकर गुजरात भी गई थी। यहां जांच पड़ताल के बाद यह सामने आया कि जब उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी तब वह अपने दोस्तों से लगभग 170 किलोमीटर दूर था।

पुलिस ने संदीप के दोस्तों से भी पूछताछ की है। दोस्तों का कहना है कि 20 सितंबर को वह नशे में धुत होकर कहीं चला गया था, इसके बाद वह उनके पास नहीं लौटा। जब संदीप ने पत्नी से बात की तब भी वह कभी नागदा तो कभी गुजरात में होने की बात कर रहा था। पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews