Ujjain: दोहरे हत्याकांड में भाजपा नेता के शरीर पर 9 वार, पत्नी को 13 बार मारा गया धारदार हथियार, लूट का मामला

crime

Ujjain: उज्जैन में बीते दिन सुबह से ही चारों तरफ डबल मर्डर होने की खबर फैल गई थी। खबर कुछ ऐसी थी कि सभी के बीच में सनसनी फैल गई। दरअसल, देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव में रहने वाले पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत की उनके घर में घुसकर धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। अब यह मामला यहां तक पहुंच गया है।

भाजपा नेता के शरीर पर 9 वार, पत्नी के 13 वार

डबल मर्डर को लेकर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे थे। किसी का कहना था कि दंपति को गोली मारी गई है तो वहीं कोई कुछ कह रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने भाजपा नेता की पत्नी मुन्नी बाई का गला रेत दिया था। मुन्नी बाई खून से लथपथ किचन में पड़ी थी। उनके शरीर पर बदमाशों ने धारदार हथियारों से एक नहीं दो नहीं बल्कि 13 वार किए थे। उनके गले, सिर, पेट, सीने सब जगह हथियार के निशान थे। वहीं, रामनिवास कुमावत कमरे में खून से लथपथ पड़े हुए थे। उनके पूरे शरीर में हथियार के 9 निशान मिले हैं। जांच पड़ताल में पाया गया कि खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी और पीछे का दरवाजा खुला हुआ था।

लूट की नियत से घुसे थे हत्यारे

हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारे खिड़की की जाली तोड़कर घर के अंदर घुसे थे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि रात के 3 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच में चोरी की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया। जांच पड़ताल में घर की सारी चीज अस्त-व्यस्त पाई गई, घर की तिजोरियों व अलमारी के ताले भी टूटे हुए पड़े थे। इसलिए लूट के कयास लगाए जा रहे हैं।

क्या था पूरा मामला

दरअसल उज्जैन में बीते दिन भाजपा नेता और पूर्व सरपंच रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत की धारदार हथियार से हत्या की गई। दंपति देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव में साथ रहते थे। उनका एक बेटा है जो देवास में रहता है। दंपति गांव के घर में हमेशा अकेले ही रहते थे। शुक्रवार रात में लूट की नीयत से कुछ लोग खिड़की तोड़कर उनके घर में घुस गए। चोरी करने के साथ-साथ बदमाशों ने दंपति की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। रामनिवास कुमावत रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे। जब वह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकले तो गांव में रहने वाले कुछ रिश्तेदार और पड़ोसी ने उनके घर में जाकर देखा, तो सभी दंग रह गए। दोनों ही पति पत्नी के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे।

करोड़पति थे, करीबन 300 बीघा जमीन थी

रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने बताया कि रामनिवास कुमावत का परिवार बहुत संपन्न था। उनके पास करीबन 300 बीघा बेशकीमती जमीन थी। वे दो बार पूर्व सरपंच रह चुके थे। जब कभी किसी को भी पैसों से संबंधित समस्या रहती थी तो रामनिवास कुमावत उनकी मदद किया करते थे यानी वे ब्याज पर भी रुपए देते थे। जानकारी के मुताबिक वह करोड़पति थे और उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी था।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews