Ujjain : मंगलनाथ के दर्शन करने पहुंची निर्देशक एकता कपूर और एक्ट्रेस रिद्धिमा, मीडिया से रही दूर

ujjain

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड की जानी-मानी निर्देशक एकता कपूर (Ekta Kapoor) और एक्ट्रेस रिद्धिमा दोनों ने आज उज्जैन (ujjain) के विश्व प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में दर्शन किए। साथ ही मंदिर में पूजन भी किया। जिसकी तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उज्जैन के प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में एकता और रिद्धिमा ने भात पूजन किया। वहीं दर्शन करने के बाद वह दोनों उज्जैन के महाकालेश्वर, हरसिद्धि माता मंदिर, और काल भैरव मंदिर के दर्शन करने के लिए भी गई।

जानकारी के मुताबिक, प्रसिद्ध फिल्म और टेलीविजन सीरियल की निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने टेलीविजन की ख्यात एक्ट्रेस रिद्धिमा डोगरा उज्जैन में धार्मिक यात्रा के लिए आई। यहां दोनों ने सिर्फ सारे मंदिर के दर्शन किए। बात करें रिद्धिमा की तो वह अभिनेता जितेंद्र की बेटी है। रिद्धिमा ने टेलीविजन में अपना काफी जलवा बिखेरा है।

ujjain

Must Read : Zomato डिलीवरी बॉय ने लड़की के साथ की गंदी हरकत, शिकायत लेकर थाने पहुंची युवती

दरअसल, वह अब तक कुमकुम भाग्य ,दिया और बाती हम , वो अपना सा , डर सबको लगता है ,फियर फेक्टर और द मैरिड वुमेन जैसी फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। हालांकि आज जब ये दोनों उज्जैन आए तो दोनों ने ही मीडिया से बात करने के लिए मन कर दिया साथ ही कोई फोटो और वीडियो भी नहीं लेने दिया।

जानकारी के मुताबिक, पुजारी विपिन शर्मा का कहना है कि 5 साल पहले भी एकता कपूर उज्जैन में पूजा करवाने के लिए आई थी। वो अभी वापस पूजा करवाने के लिए आई है। उन्होंने दो बार मंगल नाथ मंदिर में मंगल गृह की पूजा करवाई है। एकता से पहले फिल्म निर्माता निर्देशक महेश मांजरेकर भी मंगलनाथ में पूजन करवाने के लिए आए थे। उन्होंने भी मंगल गृह की पूजा करवाई थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews