महाकाल के भक्तों के लिए अच्छी खबर, बाबा की भस्म आरती में प्रवेश शुरू, आदेश जारी

महाकाल के भक्तों के लिए अच्छी खबर, बाबा की भस्म आरती में प्रवेश शुरू, आदेश जारी

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। बाबा महाकाल (Mahakal) के भक्तों के लिए ये खबर आनंद देने वाली खबर है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति (Mahakaleshwar Temple) ने भस्म आरती (Bhasma Aarti ) में शामिल होने के लिए भक्तों पर लगाया प्रतिबन्ध हटा लिया है। आदेश के अनुसार आज शनिवार 19 फरवरी 2022 से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीमित संख्या में भस्म आरती में भक्त शामिल हो सकेंगे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण में होती कमी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 15 फरवरी को जारी आदेश के बाद कलेक्टर द्वारा 18 फरवरी को जारी आदेश के परिपालन में महाकाल मंदिर की भस्म आरती में भक्तों को शामिल होने के प्रतिबंध को शिथिल किया गया है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

आदेश में कहा गया है कि अभी भस्म आरती में कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सीमित संख्या में भक्तों को ऑफलाइन पंजीयन के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा और महीने के अंत तक पूर्ण क्षमता के साथ भक्त भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे। आदेश में ये भी कहा गया है कि आम श्रद्धालुओं के लिए भस्म आरती काउंटर से एक दिन पहले बुकींफ नि:शुल्क रहेगी जबकि प्रोटोकॉल/पुजारी/ पुरोहित के माध्यम से आने वाले प्रति श्रद्धालु 200 रुपए भेंट राशि देकर  भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें – Share Market : चित्रा के घर से सूटकेस में दस्तावेज ले गई CBI, लुक आउट सर्कुलर जारी 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews