बाबा महाकाल के सिर पर सजेगा डायमंड का मुकुट, शिवरात्रि पर होगा विशेष श्रृंगार

बाबा महाकाल के सिर पर सजेगा डायमंड का मुकुट, शिवरात्रि पर होगा विशेष श्रृंगार

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Temple) में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यहां हर दिन भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। अब बाबा महाकाल के इस श्रृंगार में अमेरिकन डायमंड का मुकुट भी उनकी शोभा बढ़ाता दिखाई देगा।

गुजरात के सूरज से आए एक भक्त ने बाबा महाकाल के दरबार में श्रृंगार की सामग्री अर्पित की है। इस सामग्री में मुकुट, कुंडल माला और चांदी का लोटा शामिल है। इसके अलावा भगवान कार्तिकेय के लिए डायमंड से जड़े कपड़े भी अर्पित किए गए हैं।

Must Read- प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती के इंडियन लुक ने जीता फैंस का दिल

बाबा महाकाल को अर्पित की गई डायमंड की सामग्री लगभग डेढ़ महीने में बनकर तैयार हुई है। अमेरिकन डायमंड से मुकुट और अन्य चीजों को खूबसूरती से तैयार किया गया है। दानदाता ने बताया कि वह मंदिर के प्रशासक मूलचंद जोनवाल के लगातार संपर्क में बने हुए थे और उन्हीं की प्रेरणा से उन्होंने भगवान महाकाल के लिए श्रृंगार के लिए आभूषण बनवाए हैं।

इस मामले को लेकर मंदिर के प्रशासक मूलचंद जोनवाल ने बताया कि सूरत के दानदाता लंबे समय से भगवान महाकाल को कुछ ना कुछ अर्पित करने के बारे में सोच रहे थे। इसलिए उन्हें अमेरिकन डायमंड से बने आभूषण अर्पित करने का सुझाव दिया था। जिसके बाद उन्होंने स्वेच्छा से सुंदर आभूषण तैयार करवाकर बाबा महाकाल को अर्पित किए। डायमंड से बनाया गया ये मुकुट, कुंडल और अन्य चीजे महाशिवरात्रि के पर्व पर धारण करवाए जाएंगी। इसी के साथ गर्भ गृह को आकर्षक फूलों से भी सजाया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews