Ujjain News : ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, पुलिस के लिए बनी चुनौती

Rajasthan News

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन में ट्रिपल मर्डर (Triple Murder) से सनसनी फ़ैल गई। घटना में जिन लोगों की जान गई वे आपस में मां बेटे और पोते थे। खास बात ये है कि मृतक जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे जबकि उनके शव चम्बल नदी के पास इंगोरिया थाना क्षेत्र में मिले। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या (Ujjain Murder) अभी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात उज्जैन (Ujjain News) के इंगोरिया थाना क्षेत्र में चम्बल नदी से करीब सौ मीटर दूर एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस (Ujjain Police) के पास पहुंची, घटना स्थल पर जब पुलिस पहुंची तो उसे एक नहीं दो शव मिले , पड़ताल के बाद शव 50 वर्षीय राजेश नागर और 20 वर्षीय पार्थ के निकले। मृतक आपस में पिता-पुत्र निकले। दोनों शवों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने जाँच शुरू की और मोबाइल नंबरों के आधार पर घर पहुंची।

ये भी पढ़ें – जबलपुर में महिला आरक्षक के साथ रेप का मामला, फेसबुक से हुई थी आरोपी से दोस्ती

पुलिस जब मृतक के घर जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में पहुंची तो उसके होश उड़ गए, पुलिस को यहाँ एक और शव पलंग पेटी में बंधा हुआ मिला, ये शव मृतक राजेश की 80 साल की मां सरोज नागर का था। पुलिस ने शवों का पंचनामा कराकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें – लापरवाही पर गिरी गाज: सेन्ट्रल जेल के अंदर की वीडियो वायरल, अधीक्षक निलंबित

फोरेंसिक जाँच में शव तीन से पांच दिन पुराने समझ आ रहे हैं, पुलिस ने जब पड़ोसियों से पूछताछ की तो मालूम चला कि नागर परिवार आसपास ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था, परिवार ब्याज पर पैसा देने का काम भी करता था।  राजेश की पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी।  फ़िलहाल पुलिस के लिए ट्रिपल मर्डर पहेली बना हुआ है, हत्यारा कौन है और हत्या की वजह क्या है अभी ये पुलिस की पकड़ से बहुत दूर है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कई एंगल पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा हुआ, चांदी में भारी उछाल, ये है बाजार का हाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews