Ujjain News: अतिक्रमण मुक्त हुई उज्जैन की 400 करोड़ की बेशकीमती जमीन

उज्जैन अतिक्रमण

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (ujjain) में कलेक्टर द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के तहत उज्जैन कलेक्टर (ujjain collector) ने अवैध कब्जे (illegal possesion) से ग्रसित 400 करोड़ रुपए की बेशकीमती जमीन (400 crore rupee land) को अतिक्रमण (encroachment) से मुक्त कराया। इस जमीन पर सालों से लोगों ने अपनी मर्जी से अवैध निर्माण कर रखे थे। इसी अतिक्रमण पर कार्यवाही हेतु प्रशासन ने उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आगर रोड पर बेशकीमती जमीन को पिछले दिनों अपने कब्जे में ले लिया था। कब्जे में ली गई जमीन को आज अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें… MP Corona : मप्र में संक्रमण की रफ्तार तेज, 5 दिन में 1980 नए मामले, नाइट कर्फ्यू के आसार

कब्जे में ली गई जमीन की कीमत लगभग 4 सौ करोड़ रुपए की बताई जा रही है। इस जमीन पर कई वर्षों से लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था और पक्की दुकानें भी बना ली थी। इतना ही नहीं, इस स्थान पर शराब की कलाली भी चल रही थी। इन सबकी पोल खुलते ही जिला प्रशासन ने कब्जे की कार्रवाई शुरु कर दी।

प्रशासनिक कब्जे के बाद यहां स्थापित करीब 35 दुकानदारों को 15 दिन का नोटिस दिया गया। इस नोटिस में उन्हें अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया था। आज सुबह कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर उज्जैन नगर निगम जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल ने आगर रोड स्थित जमीन पर पहुंचकर अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद ये जमीन सालों के अतिक्रमण से मुक्त हुई।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews