बजट 2026 को लेकर उमंग सिंघार का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- ‘किसानों-युवाओं से धोखा, उद्योगपतियों के कर्ज माफ’

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय बजट को किसान, युवा और मजदूर विरोधी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, जबकि बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ के कर्ज माफ किए जा रहे हैं।
Umang Singhar

Umang Singhar

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय बजट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बजट को किसान, युवा और मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि इसमें आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है, जबकि बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

किसानों और मजदूरों की घोर अनदेखी

सिंघार ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों के लिए कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि देश का किसान पहले से ही परेशान है और अपनी फसल की उत्पादन लागत भी नहीं निकाल पा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने बजट में देश के मजदूरों के बारे में कोई विचार नहीं किए जाने पर भी सरकार की आलोचना की।

‘स्टार्टअप के नाम पर युवाओं से छलावा’

युवाओं के मुद्दे पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार स्टार्टअप के नाम पर उन्हें धोखा दे रही है। उन्होंने बजट को युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला बताया। उनके अनुसार, बजट में रोजगार सृजन को लेकर कोई ठोस योजना नहीं है, जिससे युवाओं में निराशा है।

उद्योगपतियों पर मेहरबानी, आम योजनाओं पर चुप्पी

उमंग सिंघार ने सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ आम आदमी से जुड़ी नल-जल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए कोई अतिरिक्त पैसा नहीं दिया गया है, वहीं दूसरी ओर बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ों रुपए के कर्ज माफ किए जा रहे हैं।

“बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ों रुपए के लोन माफ हो रहे हैं। (वहीं) नल जल योजना के लिए कोई भी अतिरिक्त पैसा नहीं दिया गया।”- उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसमें देश के बहुसंख्यक वर्ग, जिसमें किसान, मजदूर और युवा शामिल हैं, के हितों की पूरी तरह से उपेक्षा की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews