सिंधिया ने सराहा ‘वन नेशन वन इलेक्शन’, बताया इसे देश हित में ऐतिहासिक कदम

Gwalior: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पहल की सराहना करते हुए इसे देश हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से चुनावी प्रक्रिया में सुधार होगा और देश की प्रगति में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia

Gwalior: ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनावों की वजह से प्रशासन और पुलिस को समय और संसाधन बर्बाद करने पड़ते हैं। इसके अलावा आम जनता को भी बार-बार हो रहे चुनावों के कारण परेशान होना पड़ता है।

इतना ही नहीं बार-बार चुनाव होने के कारण विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न होता है। सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद अर्पित करते हुए आगे कहा कि यह निर्णय देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। सिंधिया ने कहा कि जैसे महिलाओं के आरक्षण का बिल संसद में पारित हुआ हुआ था। इस तरह यह कदम भी भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा।

एक साथ चुनाव से प्रशासनिक सुधार

इसके अलावा सिंधिया ने यह भी बताया कि इस प्रस्ताव के जरिए सभी स्थानीय निकायों के चुनाव विधानसभा और लोकसभा चुनाव के साथ एक ही समय पर होंगे। ऐसा होने से प्रशासनिक प्रक्रिया में सुधार होगा साथ ही साथ विकास कार्यों में गति आएगी। उन्होंने आगे कहा कि यह एक ‘लेवल प्लेयिंग फील्ड’ का निर्माण करेगा यहां सभी पार्टियों को समान अवसर मिलेगा।

देश हित और विकास के लिए वन नेशन, वन इलेक्शन

सिंधिया ने आगे कहा, कि जो भी इस कदम के विरुद्ध बोलेगा, वह देश हित नहीं चाहता, वह देश का विकास नहीं चाहता, वह केवल अपना स्वार्थ चाहता है और जो इसका विरोध करेगा वो कोई देश के बारे में नहीं सोचता और इसलिए इस अभियान को देश के कोने-कोने तक हमें पहुंचना होगा, कि किस तरीके से इतिहास जनहित का मुद्दा हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने उठाया है। इस तरह सिंधिया ने इस ऐतिहासिक कदम को जनहित में बताया और इस देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

आप भी विस्तार से सुनिए

[dgv_vimeo_video id=”1010905855″]

[dgv_vimeo_video id=”1010906402″]

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews