MP Board 5th-8th Result 2025 : 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए अपडेट, कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 80% पूरा , जानें कब जारी होगा रिजल्ट?

पिछले वर्ष 5वीं 8वीं के रिजल्ट की घोषणा अप्रैल अंत तक की गई थी, लेकिन इस बार मार्च अंत से पहले कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 80 फीसदी से ज्यादा हो चुका है, ऐसे में अनुमान है कि रिजल्ट की घोषणा अप्रैल के पहले हफ्ते में हो सकती है।
MP Board

MP Board 5th 8th Exam Result : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अबतक 80 फीसदी कॉपियों का मूल्याकंन हो चुका है और अब बस 20 फीसदी उत्तरपुस्तिकाओं को जांचना बाकी है जो मार्च अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

संभावना है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी हो सकते है।हालांकि फाइनल डेट को लेकर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in या  https://mpbse.nic.in/results.html पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर इसे चेक कर सकेंगे।छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

फरवरी मार्च में हुई थी 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षाएं

  • गौरतलब है कि इस साल कक्षा 5 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।इन दोनों परीक्षाओं में एक लाख 14 हजार 956 सरकारी, प्रायवेट स्कूल और मदरसों के लगभग 25 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
  • अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है।नतीजे जारी होने के बाद अगर छात्र अपने परिणामों से असंतुष्ट हैं या मूल्यांकन प्रक्रिया में त्रुटियों का संदेह है, तो वह पुनर्मूल्यांकन करवा सकता है। इसके लिए मध्य प्रदेश बोर्ड पुनर्मूल्यांकन का विकल्प प्रदान करता है।

छात्र कैसे चेक कर सकते है रिजल्ट

  • छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाना होगा।
  • अब दिखाई दे रही ‘MP Board Result 2025 कक्षा 5वीं या 8वीं’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन पेज पर जाकर अपना Roll number और आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • अंत में ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews