व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर 800 रुपये में बुक कर रहे थे वैक्सीनेशन स्लॉट, गिरफ्तार

व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर 800 रुपये में बुक कर रहे थे वैक्सीनेशन स्लॉट, गिरफ्तार

बैतूल, वाजिद खान। मुनाफाखोरी करने वाले अब वैक्सीनेशन स्लॉट (Vaccination Slot) बुक करने के नाम पर झांसा देने लगे हैं।  बैतूल पुलिस ने ऐसे ही दो शातिर लड़कों को गिरफ्तार किया है जो 800 रुपये में वैक्सीनेशन स्लॉट (Vaccination Slot) बुक  कराने का झांसा दे रहे थे। युवकों ने इसके लिए बाकायदा एक व्हाट्स एप ग्रुप भी बना रखा था।

देश में इस समय 18 से 44 साल तक के उम्र वाले लोगों के लिए ऑन लाइन वैक्सीनेशन स्लॉट (Vaccination Slot) की बुकिंग की जा रही है। जिसके आधार पर वैक्सीनेशन सेंटर (Vaccination Center) पर उनका वैक्सीनेशन (Vaccination) किया जा रहा है लेकिन सर्वर पर लोड अधिक होने और स्लॉट की संख्या कम होने के चलते लोगों को वैक्सीनेशन स्लॉट (Vaccination Slot) बुक करने में परेशानी आ रही है।  इसी परेशानी का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने इसे ठगी का धंधा बना लिया है।

दरअसल इन दिनों सरकार के वैक्सीनेशन पोर्टल कोविन पर आम लोगों के स्लॉट बुक ही नहीं हो पा रहे है। ये पोर्टल बुकिंग के लिए जैसे ही खुलता है। इसके खुलते ही सारे स्लॉट बुक बताये जाने लगते हैं। इसी बीच शिकायत मिली कि एक वाट्सएप ग्रुप में स्लॉट बुक करने के मैसेज वायरल किये जा रहे है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अरविन्द भट्ट ने जानकारी हासिल कर पुलिस को शिकायत की कि बैतूल में 18 से 44 उम्र के हितग्राहियों के कोरोना वैक्सीनेशन के लिए  THE VACCINE SLOTS AVAILABLE नाम से व्हाट्स एप ग्रुप चला रहे कुछ लोग  800 रुपए लेकर ऑन लाइन  स्लॉट बुकिंग का विज्ञापन चला रहे है। जबकि भारत सरकार के निर्देशानुसार 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों हेतु 100 प्रतिशत निशुल्क ऑन लाइन बुकिंग के आधार पर उनका वैक्सीनेशन होता है। मध्य प्रदेश में शासकीय वैक्सीनेशन सेंटर पर यह टीका पूर्व से ऑन लाइन  रजिस्टर्ड लोगों को निशुल्क दिया जाता है । लेकिन वैक्सीन स्लॉट एविलेवल नाम के व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन हितग्राहियों से 800 रुपए लेकर स्लॉट बुक कर रहे है।

ये भी पढ़ें –जब गंदे पड़े टॉयलेट को भाजपा सांसद ने हाथ से किया साफ , वीडियो वायरल

शिकायत के मिलते ही थाना गंज पुलिस ने भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 , आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा ऐपिडेमिक एक्ट , राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन की धाराओं अन्तर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया और पड़ताल कार आरोपी नरेन्द्र यादव एवं दिनेश कलमे को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल जब्त किये गए है। आरोपी दिनेश कलमे 29 साल का है और ये ग्राम खपरिया थाना वीजादेही का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी नरेन्द्र यादव 21 साल  का है और ग्राम निवारी थाना चीचोली का निवासी है।

ये भी पढ़ें – बच्चे ने मां के लिए गाया कुछ यूं डूब कर, 20 लाख बार देखा गया वीडियो

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews