Ujjain News: महाकाल नगरी को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, 27 जून को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat train

Ujjain News Today: बाबा महाकालेश्वर के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है और उज्जैन वासियों को नई सौगात मिली है। अब महाकालेश्वर दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए नई सुविधा मिलने वाली है। पीएम मोदी खुद जनता को ये सौगात देंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

देश में अलग-अलग जगहों पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जा रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंचने वाले हैं। इसी कड़ी में वह इंदौर उज्जैन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम इस ट्रेन को भोपाल से रवाना करेंगे।

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने इस संबंध में पूर्व मंत्री से मुलाकात की थी और श्रद्धालुओं के लिए सुविधा बढ़ाने की बात कही थी। 27 जून को उज्जैन रतलाम मंडल की ट्रेन यात्रियों को उपलब्ध हो जाएगी। ये ट्रेन इंदौर से भोपाल के मध्य चलेगी जिस से उज्जैन आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews