खुशखबरी : निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच चलेगी Vande Bharat Train, 12 मार्च को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी, जानें रूट और स्टापेज

Vande Bharat Train

Vande Bharat Express Train : मध्य प्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी है। होली से पहले प्रदेश को एक और वंदे भारत की सौगात मिलने वाली है। 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

12 मार्च को पीएम दिखाएंगी हरी झंड़ी

दरअसल, हाल ही में दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो तक वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड से मंजूरी दी गई है।इसके बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से 12 मार्च को इस ट्रेन को रवाना करेंगे। वर्तमान में वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच चल रही है।यह एमपी के ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर से होकर जाएगी।

पिछले साल भी मिल चुकी है 3 वंदे भारत की सौगात

बता दें कि इससे पहले 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति से जबलपुर और रानी कमलापति से इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत को हरी झंड़ी दिखाई थी।पीएम मोदी ने 1 अप्रैल 2023 को भी रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल और किराया

  • गाड़ी नंबर 22470/22469 हजरत निजामुद्दीन खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट ग्वालियर, झांसी से होते हुए छतरपुर के रास्ते खजुराहो पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी। इससे दिल्ली से खजुराहो का सफर 6.40 घंटे में तय हो सकेगा।
  • यह ट्रेन सोमवार को नहीं चलेगी। ट्रेन ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर होते हुए खजुराहो पहुंचेगी। इसका स्टापेज आगरा, ललितपुर और मथुरा स्टेशन पर नहीं दिया गया है। यह ग्वालियर से निकलने के बाद ट्रेन सीधे निजामुद्दीन खड़ी होगी। वहीं वापसी में भी हजरत निजामुद्दीन से चलकर ग्वालियर खड़ी होगी।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस (22470) दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर आगरा, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर होते हुए 2:20 बजे खजुराहो पहुंचेगी। यहां आधे घंटे के स्टॉपेज के पश्चात 2: 50 पर यहां से प्रस्थान कर रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  •  ग्वालियर से निकलने के बाद ट्रेन सीधे निजामुद्दीन खड़ी होगी। वहीं, वापसी में भी हजरत निजामुद्दीन से चलकर मथुरा और आगरा न रुककर ग्वालियर खड़ी होगी दिल्ली से आने वाली ट्रेन सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर ग्वालियर आएगी। पांच मिनट रुकने के बाद 9 बजकर 20 मिनट ग्वालियर से रवाना होगी।
  • वंदे भारत ट्रेन भी शताब्दी की तरह पूरी तरह चेयरकार है, हालांकि इसका किराया उतनी ही दूरी तय करने वाली शताब्दी ट्रेन के किराये से 1.4 गुना ज्यादा है। वहीं एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया प्रीमियम ट्रेन में 1st Ac के किराये से 1.3 गुना ज्यादा है। टिकट के किराए में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। बच्चों के लिए भी पूरा टिकट लेना होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews