शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 4 मोटर साइकिल बरामद, गिरोह से मिली चुकी हैं कुल 9 बाइक

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 4 मोटर साइकिल बरामद, गिरोह से मिली चुकी हैं कुल 9 बाइक

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की हजीरा थाना पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह के शातिर मोटर सायकिल चोर को दबोचकर  उसके पास से 4 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। हजीरा पुलिस इससे पहले मोटरसाइकिल चोर गैंग से अभी तक ग्वालियर शहर से चोरी गई कुल 9 मोटर साइकिल बरामद कर चुकी हैं जिसकी कीमत 8 लाख रुपये के  आसपास बताई जा रही है।

दरअसल ग्वालियर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी अमित सांघी ने सभी थानों को निर्देश दिए हैं। हजीरा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों से वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी।  एडिशनल एसपी हितिका वासल और सीएसपी रवि भदौरिया ने टीआई हजीरा अलोक सिंह परिहार को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज सिंह बोले-MP बढ़ेगा आगे, नहीं देखेगा पीछे, खुलेंगे रोजगार के अवसर

टी आई आलोक सिंह परिहार ने अपनी टीम लगाकर एक शातिर वाहन चोर प्यारे पंडित उर्फ़ अमित उर्फ़ संजय शर्मा को किला गेट क्षेत्र से पकड़ लिया। निवासी लाइन नंबर 1 बिरलानगर का रहने वाला है।  पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसके कब्जे से 4 मोटर साइकिल बरामद हुई।   बरामद मोटर साइकिल शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थी।  कुछ चोरी के तो सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले थे।

ये भी पढ़ें – मासूम के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम, दुकानदार और पुलिस पर गंभीर आरोप

गौरतलब है कि प्यारे पंडित के  वाहन चोर गिरोह के दो अन्य सदस्य संतरा उर्फ सतेंद्र राजावत और तरुण श्रीवास्तव निवासी पाताली हनुमान को हजीरा पुलिस ने  पिछले दिनों गिरफ्तार किया था।  इंक दोनों के कब्जे से शहर से चोरी की गई 5 मोटर साइकिल बरामद की थी। कुल मिलाकर हजीरा थाना पुलिस ने मोटर साइकिल चोर गैंग से अब तक कुल 9 मोटर साइकिल बरामद कर ली हैं जिनकी कीमत 8 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – Lockdown Extended: यहां 19 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानें कहां रहेगी छूट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews