Vidisha News : संयुक्त मोर्चा की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, दी चेतावनी

Vidisha News : संयुक्त मोर्चा की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, दी चेतावनी

विदिशा, विजय रघुवंशी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल अभी जारी है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हमारी एक भी मांग अनुचित नहीं है लेकिन सरकार इस पर गौर करने का प्रयास ही नहीं कर रही।  कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो फिर कर्मचारी अधिकारी भूख हड़ताल पर चले जायेंगे।

जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े सचिव, रोजगार सहायक, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, अधिकारी  मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल का आज शनिवार को तीसरा दिन है।

ये भी पढ़ें – Bank Holidays 2021: अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरुरी काम

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि 18 कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर गए कर्मचारी अधिकारी नियमितीकरण, वेतन विसंगतियां दूर करने और समान वेतन समान वृद्धि की मांगों सहित अन्य मांगों को लेकर को लेकर कई बार सरकार से निवेदन कर चुके हैं लेकिन सरकार हमारी बात सुनने के लिए तैयार ही नहीं है। कर्मचारी नेता ने कहा कि जब तक हमारी मांगों पर गौर नहीं किया जाता हड़ताल जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें – 24 जुलाई 2021: NASA अलर्ट! आज रात पृथ्वी के पास से गुजरेगा स्टेडियम जितना बड़ा खतरनाक Asteroid, क्या होगा खतरा ?

उन्होंने यह भी कहा कि शासन के पास कोरोना के कारण कोई आर्थिक कमी है तब हमारी ऐसी मांगों को मान लिया जाये जिससे सरकार पर आर्थिक बोझ नहीं बढ़े लेकिन सरकार बात तो करे।  कर्मचारी नेता ने कहा कि यदि सरकार हमारी बात नहीं सुनती तो फिर भूख हड़ताल पर चले जायेंगे और मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

[dgv_vimeo_video id=”578808789″]

[dgv_vimeo_video id=”578808978″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews