MP News: विधायक उमंग सिंघार का हाईटेक अंदाज, हजारों किलोमीटर दूर से जाना मतदाताओं का हाल

MP News

MP News Hindi: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों होने में अब 6 महीने का समय ही बाकी है। ऐसे में अब मतदाताओं से मेलजोल ओर उनकी पूछ परख भी बढ़ती जा रही है। हर चुनाव लड़ने वाले नेता और विधायक अपनी- अपनी विधानसभाओ में सक्रिय है और जनता से संवाद कर रहे है। इसी कड़ी में प्रदेश के आदिवासी नेता व पूर्व मंत्री के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गंधवानी विधायक उमंग सिंघार भी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

इस वक्त उमंग सिंघार कर्नाटक विधानसभा चुनावों में व्यस्त हैं लेकिन इसके बावजूद भी अपनी विधानसभा के लोगों से उन्होंने मेलजोल बनाकर रखा हुआ है। क्षेत्र से एक हजार किलो मीटर दूर बैठकर भी वो गंधवानी के लोगो से कनेक्शन रखने के साथ उनकी समस्याओं को भी सुन रहे हैं। ऐसा अब तक मध्यप्रदेश में किसी दूसरे विधायक ने नहीं किया है।

MP विधायक की वर्चुअल बैठक 

विधायक उमंग सिंघार ने कर्नाटक से बैठे-बैठे अपने लोगो से एक स्क्रीन लगी हाईटेक गाड़ी के जरिए बात की। विधायक ने ग्रामीणों से राम-राम कर उनका हाल चाल जाना और समस्याओं को सुना। वर्चुअल चर्चा में विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में विद्युत डीपी की स्वीकृति के साथ पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था भी करवाई है।

हाईटेक टेक्नालॉजी देख ग्रामीण हुए खुश

गंधवानी विधायक उमंग सिंघार वैसे तो शुरू से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं लेकिन अब वो हाईटेक अंदाज में नजर आ रहे है। धार जिले ही नही पूरे मध्यप्रदेश में एक मात्र वहीं हैं, जो अपनी विधानसभा में वर्चुअल टेक्नालॉजी के जरिए ग्रामीण अंचल के लोगो से रूबरू होकर उनके हाल चाल जान रहे हैं।

शनिवार शाम को बाग जनपद के ग्राम पंचायत पाडल्या, अखाड़ा, टकारी सहित ग्राम करकदा में प्रदेश के पूर्व मंत्री व आदिवासी नेता उमंग सिंगार ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के बीच कुछ समय निकालकर अपनी विधानसभा के लोगो से चर्चा की। वहीं रविवार को ग्राम चीजबा, थाना, पिपरियापाणी, मेहसरा के ग्रामीणों को पेयजल टैंकर की सौगात दी। इस टेक्नालॉजी में विधायक सिंघार ने एक वाहन को पूरी तरह हाईटेक बनाकर अपनी विधानसभा में उतारा है।

ग्रामीणों से चर्चा कर मंत्री ने उन्हें बताया कि वे अभी कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे हैं। उनकी इस नई पहल से ग्रामीणजन भी खुश है और विधायक के इस कार्य मे उनकी टीम के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित झवर सहित, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजू अनारे, राज मालानी, जाफर मेव, सरपंच जामसिंग, माधुभाई, शैलेश टकारी, केरम अखाड़ा, भुनेश सेन, विनोद पंच, सूरज मंत्री, कपिल चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

[dgv_vimeo_video id=”820422767″]

टेक्नालॉजी ऐसी, जैसे विधायक ग्रामीणों बीच

जब ग्रामीणों से इस टेक्नोलॉजी युग और विधायक के इस तरह मिलने को लेकर सवाल किए गए तो उनका कहना था कि ऐसा लगा ही नही की विधायक उनके बीच नही है। उनकी सभी समस्याओं एवं मांगो के साथ उनकी बात का विधायक ने सुनकर जबाब दिया। जबकि जब वो यहां आते हैं तो गांव वालों की भीड़ उन्हें घेर लेती है और वो सबसे बात नहीं कर पाते हैं।

इस वर्चुअल मीट के दौरान विधायक उमंग सिंघार ने कहा कि मैं कहीं भी रहूं परन्तु मेरी, मेरे मतदाताओं से नजदीकी बनी रहेगी इसलिए मैंने इस स्क्रीन लगे वाहन के माध्यम से गांव तक पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं के साथ उनके सुख- दुःख को सुना है। मुझे वर्तमान में पार्टी नेतृत्व ने कर्नाटक चुनाव को लेकर 15 दिनों से अधिक समय की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे निभाना है और अपनी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के दायित्व का भी जिम्मेदारी से निर्वहन करना है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews