मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में करें 5 जगहों का भ्रमण, यहां जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Mukhya Mantri Teerth Darshan Yojana

Mukhya Mantri Teerth Darshan Yojana: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत प्रदेश भर के बुजुर्गों को अलग अलग तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जा रहे हैं। काशी, हरिद्वार, द्वारिकापुरी, अमृतसर और जगन्नाथपुरी की यात्रा के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

काशी, अमृतसर और जगन्नाथ पुरी के दर्शन के लिए उज्जैन जिले से 150, हरिद्वार और द्वारिकापुरी के लिए 200 तीर्थ यात्रियों को दर्शन कराने का लक्ष्य रखा गया है। ये यात्रा रेल से कराई जाएगी।

कहा के लिए कब तक आवेदन

इन सभी तीर्थ स्थलों के लिए आवेदन और लॉटरी खुलने की तिथि अलग अलग रखी गई है। जगन्नाथपुरी के लिए 5 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे, जिसके बाद नामों की लॉटरी 7 अगस्त को खोली जाएगी।

काशी यात्रा के लिए 30 जुलाई तक आवेदन मंगाए गए हैं। जिसकी लॉटरी 1 अगस्त को खोली जाएगी। हरिद्वार के लिए 13 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं, नामों का चयन 14 अगस्त को होगा। अमृतसर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है और लॉटरी 22 अगस्त को खुलेगी। द्वारिकापुरी के लिए 3 सितंबर तक आवेदन मंगाए गए हैं, नामों की लिस्ट 5 सितंबर को आएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews