Web Series Shooting: गांधी सागर में अफीम क्राइम पर आधारित वेब सीरीज की शूटिंग

shooting, gandhi sagar dam

मंदसौर, राकेश धनोतिया। एशिया (asia) की प्रसिद्ध मानव निर्मित झील (man-made lake) के सुंदर, प्राकृतिक, मनोरम दृश्यों से युक्त गांधी सागर बांध (gandhi sagar dam) हमेशा से ही सैलानियों का आकर्षण केंद्र रहता आया है। इसी दृष्टिकोण को लेकर फिल्म कलाकार एवं फिल्म बनाने वालों (film makers) का झुकाव ऐसे मनोहरी दृश्य की ओर हमेशा बना रहता है। इस दौरान जिले के गांधी सागर में अफीम क्राइम (opium crime) को लेकर एक वेब सीरीज (web series) की शूटिंग (shooting) जारी है।

गांधी सागर नदी एवं बांध के आसपास के क्षेत्र में शूटिंग की गई। वेब सीरीज फिल्म को लेकर फिल्म प्रोड्यूसर मुकेश राधाकृष्णन ने बताया कि यह एक वेब सीरीज है और इस सीरीज का टाइटल अफीम क्राइम को लेकर हैं। उन्होंने कहा कि मंदसौर, नीमच क्षेत्र अफीम की खेती के लिए प्रसिद्ध है। इसके लिए नीमच से गांधीसागर तक फिल्म की शूटिंग की गई है। चंबल नदी का बहता पानी जिस तरफ जा रहा है उस तरफ की शूटिंग हम कर रहे हैं और हमारा लक्ष्य फिल्म में चंबल नदी को दिखाना है गांधी सागर इस फिल्म का आखिरी प्वाइंट है। बहती हुई चंबल नदी से राजस्थान सीमा की ओर फिल्मांकन होगा।

यह भी पढ़ें… Ujjain News: स्टाप बांध फिर से टूटने पर शिप्रा में मिला कान्ह का गंदा पानी

और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वेब सीरीज में सीनियर कलाकार राजेश शर्मा एवं अन्य कलाकार की प्रमुख भूमिका होगी। फिल्म प्रोड्यूसर ने बताया कि हम मनासा में एक होटल में रुके हुए हैं और 25 दिनों से हमारी शूटिंग चल रही है गांधी सागर के अलावा एक अन्य लोकेशन, चौर्यासी गढ़ दरगाह पर भी शूट किया गया है।  प्रोडक्शन ने बताया कि फिल्म शूटिंग के लिए हमने मनासा एसडीओ, पुलिस एसडीएम, कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग गांधी सागर से लिखित परमिशन ली है। कोरोना काल एवं के चलते ग्रुप मेंबर के 110 सदस्यों का कोरोना टेस्ट भी हो चुका है और
सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews