नहीं मिला शादी का न्यौता, पड़ोसी ने तलवार लाठी लेकर किया हमला, दूल्हे को आई गंभीर चोट, पूर्व आईएएस के परिवार से नाता

शादी का निमंत्रण नहीं मिलने पर एक परिवार इतना नाराज हो गया कि उसने शादी वाले घर हथियारों से हमला कर दिया मामला दमोह के मल्लपुरा इलाके का बताया जा रहा है जानिए अखिल है पूरा मामला क्या है।
नहीं मिला शादी का न्यौता, पड़ोसी ने तलवार लाठी लेकर किया हमला, दूल्हे को आई गंभीर चोट, पूर्व आईएएस के परिवार से नाता

मल्लपुरा इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है । जहां शादी के निमंत्रण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात जानलेवा हमले तक पहुंच गई। मामला दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के परिवार को शादी का निमंत्रण नहीं मिला था इस वजह से उनके परिवार के लोगों ने दूल्हे के परिवार पर तलवार और लाठी लेकर हमला कर दिया।

क्या है मामला?

दरअसल मल्लपुरा निवासी पुरुषोत्तम अहिरवाल के बेटे रोहित की शादी है और इसी सिलसिले में हाल ही में लगन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शादी के इस कार्यक्रम में पड़ोस में रहने वाले राही परिवार को आमंत्रित नहीं किया गया। बस यही बात राही परिवार को अच्छी नहीं लगी और अगले ही दिन उन्होंने हमला बोल दिया।

जानलेवा हमले में दूल्हा, पिता और चाचा घायल 

जानकारी के अनुसार, राही परिवार के लोगों ने इस बात को अपनी प्रतिष्ठा के खिलाफ माना और किसी भी तरह की बातचीत या शिकायत करने की बजाय सीधे हथियारों से अहिरवाल परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में दूल्हा रोहित, उसके पिता पुरुषोत्तम और चाचा को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले लोग साधारण परिवार से नहीं बल्कि पूर्व आईएएस अधिकारी और पूर्व कमिश्नर के पी राही के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राही परिवार का गुस्सा इस कदर था कि उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे इस वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस कर रही है जांच, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR

पीड़ित परिवार का कहना है कि राही परिवार से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है, इसी कारण उन्होंने अपनी खुशी के मौके पर उन्हें शामिल नहीं किया था। लेकिन राही परिवार ने इसे अपमान समझा और हमला कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घायलों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews