अब MP में भी भेड़िए ने दी दस्तक, 5 लोगों को बनाया निशाना, पढ़ें यह खबर

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है। तो वहीं अब मध्य प्रदेश में भी भेड़िये आतंक मचा रहे हैं। जानकारी के अनुसार खंडवा जिले के एक गांव में भेड़िए ने पांच सदस्यों पर हमला किया है।
अब MP में भी भेड़िए ने दी दस्तक, 5 लोगों को बनाया निशाना, पढ़ें यह खबर

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भेड़िये के हमले ने हड़कंप मचा दिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िये के हमलों की घटनाओं के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ऐसी वारदातें सामने आई हैं, जिसके बाद अब एमपी में भी इसे लेकर हड़कंप देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार हालिया घटना खंडवा की बताई जा रही है।

दरअसल खंडवा जिले के एक गांव में शुक्रवार को भेड़िया देखा गया है। वहीं इस भेड़िये ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार इस हमले में सभी लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं भेड़िये के इस हमले के बाद से ही पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल देखने को मिल रहा है।

एक परिवार के पांच सदस्यों पर हमला

जनकारी के अनुसार घटना खंडवा जिले के खालवा तहसील में घटी, जहां एक परिवार के पांच सदस्य अपनी झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। सूचना के मुताबिक सुबह के समय, एक भेड़िया अचानक उनके पास पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। वहीं इस हमले में एक महिला को सिर पर और एक पुरुष को हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य तीन सदस्य भी घायल हुए हैं। वहीं पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि भेड़िये के हमले से वे चिल्लाने लगे, जिससे आसपास के लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। जैसे ही भेड़िया ने भीड़ को देखा, वह वहां से भाग गया।

भेड़िये के हमले के बाद से ही भय का माहौल

दरअसल उत्तरप्रदेश की बात की जाए तो भेड़िये के हमले के बाद से ही कई गांव में भय का माहौल देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण अपने बच्चों और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए रात के समय में पहरा दे रहे हैं और पूरी सतर्कता बरतते हैं। वहीं ज्यादातर गांव में ग्रामीणों ने अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियों को बंद करके सोने का कदम उठाया हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews