बढ़ती महंगाई पर महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, महंगाई का किया सम्मान

बढ़ती महंगाई पर महिला कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, महंगाई का किया सम्मान

शेख रईस, बुरहानपुर। बुरहानपुर में महिला कांग्रेस (Women’s Congress )ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेत्रियों ने पेट्रोल डीजल,गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में गैस सिलेंडर का सम्मान किया।

महिला कांग्रेस (Women’s Congress )कमेटी जिला बुरहानपुर अध्यक्ष सरिता भगत  ने कहा कि जिस तरह से बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है, लोगों का जीना आज के समय में मुश्किल हो गया है । महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने गुरुवार को अनोखा प्रदर्शन किया । महिला कांग्रेस  के कार्यकर्ताओं ने कमल टाकीज चौराहे पर मंहगाई का सम्मान समारोह का आयोजन किया और महंगाई रूपी डायन का आरती उतारकर सरकार का विरोध किया और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला और केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महिला कांग्रेस (Women’s Congress )ने महंगाई को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी । कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी सरकार ने आम लोगों को महंगाई की बोझ से दबा दिया है, सरकार दिन पर दिन महंगाई बढ़ाकर लोगों का जीना दूभर कर दिया है। यदि सरकार महंगाई को कम नहीं करती है तो  पार्टी सड़क पर उतरकर सरकार का विरोध करने के लिए बाध्य होगी कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘ बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार’ का नारा देने वाली सरकार इसके विपरीत कार्य कर रही है, जिससे लोग परेशान हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews