कपटी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, सत्य की विजय होगी : डॉ . अर्चना जायसवाल

कपटी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, सत्य की विजय होगी : डॉ . अर्चना जायसवाल

खण्डवा, सुशील विधाणी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा कई जनहितैषी फैसलों व त्वरित निर्णयें एवं दूरदृष्टि सोच से भाजपा चिंतित हो गई , इसलिये राजनैतिक शुचिता के हर मापदंड को नकारते हुए लोकतंत्र की हत्या कर , धनशक्ति का भारी दुरूपयोग कर कांग्रेस की चुनी हुई काम करती सरकार को गिराने का षड़यंत्र किया । उपरोक्त कथन डॉ . अर्चना जायसवाल , समन्वयक प्रभारी मोर्चा संगठन , विभाग एवं प्रदेश उपाध्यक्ष म.प्र . कांग्रेस कमेटी ने खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा उपचुनाव की बैठक में कहे ।

कांग्रेस द्वारा शुद्ध के लिये युद्ध कार्यक्रम चलाया है, जिसमें 27 विधानसभाओं का गंगाजल दवारा शुद्धीकरण करेगी और मतदाताओं को घर – घर जाकर 15 महिनों में कांग्रेस द्वारा की गई योजनाओं को बतायेगी । कांग्रेस चाहती है कि जनता ऐसे विधायकों को पुन : वोट न दे जो कि जनता के कांग्रेस का वोट पाकर भाजपा के हाथों बिक गया हो । अर्चना जायसवाल ने कहा कि बूथ स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समर्पित एवं प्रशिक्षित टीम द्वारा उपचुनाव में भाजपा की हर चाल का जवाब देकर पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी , सत्य की विजय होगी व कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे ।

मुजीब कुरैशी , प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग ने सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को जिताने का संकल्प दिलाया । प्रदेश की राजनीति में भाजपा द्वारा फैलाई खरीद फरोख्त की राजनीति की जनता के सामने पोल खोलकर आगामी 27 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा की कपट एवं षड़यंत्र से बनी सरकार को हटाना , आज कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं का प्रथम उद्देश्य बन गया है । बंजारा समाज हित के लिये कांग्रेस द्वारा कई कार्य किये जा रहे है। उक्त बात बंजारा समाज के प्रदेश अध्यक्ष संतराम द्वारा कही गयी तथा आदिवासी कांग्रेस के महामंत्री प्रकाशसिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कांग्रेस द्वारा आदिवासियों के हित में कई कार्य किये गये है ।

कार्यक्रम में उपस्थित अर्चना जायसवाल , राजदत्त शर्मा प्रशिक्षण विभाग , बंजारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संतराम , आदिवासी कांग्रेस महासचिव प्रकाशसिंह ठाकुर इत्यादी का स्वागत ओमकारेश्वर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश पचौरी ने किया । इस अवसर पर खंडवा जिला स्तरीय अध्यक्ष , अल्प संख्यक विभाग अब्दुल राशीद मोहम्मद , आई टी विभाग से प्रवीण हल्दे , सेवादल से अयूब लाला , युवा कांग्रेस से अंकित पाठक , नरेन्दर सेन , एनएसयूआई से शहजाद पंवार , कांग्रेस प्रवक्ता आशीष मिश्रा , महिला कांग्रेस से रचना तिवारी , हेमलता पालीवाल , प्रियंका मालवीय , सीमा , अनुसूचित जनजाति विभाग के बी.एस.वास्केल वि.स. उपचुनाव समन्वयक प्रभारी एवं रणजीतसिंह ठाकुर प्रभारी , व्यापार प्रकोष्ठ से अजय अग्रवाल परिवहन प्रकोष्ठ से सुरिन्दर पाल भाटिया , पिछड़ा वर्ग हुए कार्यक्रम से देवेन्द्र चौकसे , ललित चौकसे , दिनेश मालवीय एवं कांग्रेस के अन्य कई पदाधिकारीगण उपस्थित का संचालन उमेश पचौरी एवं आभार आशीष मिश्रा द्वारा माना गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews