प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भुट्टा बेचकर मनाया बेरोजगार दिवस

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भुट्टा बेचकर मनाया बेरोजगार दिवस

बैतूल, वाजिद खान। मध्यप्रदेश के बैतूल में यूथ कांग्रेस (Youth Congress) कार्यकर्ताओं ने आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आकाश भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार 2 करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने के बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई थी, पर आज केंद्र सरकार रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह मौन है।

ये भी देखें- पेड़ पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि देश में युवाओं में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंज क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर भुट्टा बेचकर बेरोज़गारी का संदेश दिया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता ने बताया देश में बेरोजगारी चरम पर है और 14 करोड़ युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। स्थिति नहीं सुधरने की दशा में यूथ कांग्रेस आंदोलन प्रदर्शन करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”607296002″]

[dgv_vimeo_video id=”607299742″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews