मारपीट कर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, चंद घंटे में मिला युवक, 3 आरोपी पकड़े

मारपीट कर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, चंद घंटे में मिला युवक, 3 आरोपी पकड़े

जबलपुर, संदीप कुमार। सिहोरा वार्ड नंबर-8 में उस समय अचनाक हड़कंप मच गया जब कार से पहुंचे बदमाशों ने हनुमान मंदिर के पास बैठे युवक के साथ जमकर मारपीट शुरू कर की।  पीड़ित युवक की चीख सुनकर स्थानीय लोगों को आते देख आरोपी अपनी कार में युवक को जबरदस्ती बैठाकर अपहरण (Kidnap)कर ले गए।  मोहल्ले से युवक का अपहरण (Kidnap) होने की खबर से लोगों में करीब 2 घंटे तक खलबली मची रही।  पीड़ित के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 363, 365 का अपराध दर्ज करते हुए तत्काल उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस (Police) ने चार में से तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।

सिहोरा पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता स्वराज पटेल 36 वर्ष निवासी मैना कुंआ अपने चचेरे भाई दीपक पटेल के साथ मोहल्ले के हनुमान मंदिर के पास बैठा हुआ था, तभी बलेनो कार में नमन चौबे, अनुपम चौबे, तनिष्क चौबे एवं विक्कू पटेल आए और दीपक को अचानक मारने लगे।  दीपक के विरोध करने पर आरोपी कह रहे थे कि परिवारिक मामले में बीच में पड़ने के लिए तुम्हे मना किया था। दीपक पटेल कहता रहा कि उसने कुछ नहीं किया इसके बाद भी बदमाश जान से मारने की बात करते हुए दीपक को घसीटते हुए अपनी बलेनो कार में बैठा कर ले गए।

ये भी पढ़ें – MP Teachers: शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब 30 जून तक कर सकते है आवेदन

सड़क किनारे दीपक को फेंककर भागे

थाने में हुई शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की घेराबंदी को देखते हुए बदमाश दीपक को घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंककर भाग गए।   दीपक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। दीपक के चेहरे एवं नाक में चोट होने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें – Delta Plus Variants: तीसरी लहर को लेकर सामने आया सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान

3 आरोपी हुए गिरफ्तार !

सूत्रों के मुताबिक सिहोरा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कार से आए 4 युवकों में 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है। शेष एक आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों हुए सस्ते, जानिए आज की कीमत

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews