14 फरवरी को पीएम का आभार व्यक्त करेंगे युवा, पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

14 फरवरी को पीएम का आभार व्यक्त करेंगे युवा, पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

Youth will express gratitude to PM: एक तरफ सभी लोग 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मना रहे होंगे तो दूसरी और मध्यप्रदेश के कई युवा इस दिन पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक सभा का आयोजन करेंगे। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश युवा शिवसेना गौ रक्षा न्यास द्वारा भव्य रैली और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 14 फरवरी को किया जा रहा है, जिसमें संगठन के सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करेंगे।

इसके साथ ही पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों के साथ-साथ 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में बने भव्य श्री राम मंदिर की ख़ुशी में एक रैली का भी आयोजन करेंगे।

रैली का मार्ग और स्थान:

जानकारी के अनुसार रैली का आयोजन शहीद पार्क से किया जाएगा और मार्ग में लाल चौक, फ्रीगंज ओवर ब्रिज, चामुंडा माता मंदिर, देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, इंदौर गेट, गदापुलिया, महाकाल लोक, जयसिंहपुरा तक होगा। यात्रा के पूर्व, 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के जनप्रतिनिधि और शहर के हिंदूवादी नेताओं की मौजूदगी में श्रद्धांजलि दी जाएगी।

यात्रा के द्वारा संगठन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करना है, जिनके कारण आतंकवाद के खात्मे के लिए कई कदम उठाए गए है। साथ ही संगठन ने इस यात्रा के माध्यम से राम मंदिर बनने पर भी ख़ुशी का आभार व्यक्त किया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews