उद्धव ठाकरे के बयान पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार, बोले- मेरे पास पंख नहीं हैं…

महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो चुका है। शिवसेना यूबीटी में सांसदों की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने ऑपरेशन देवेंद्र का जिक्र किया। जिस पर अब महाराष्ट्र के सीएम ने प्रतिक्रिया दी है।
Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों काफी हलचल देखने को मिल रही है। शिवसेना यूबीटी के सांसदों ने जब से बगावत की है तब से बयानबाजी का दौर देखने को मिल रहा है। हाल ही में उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पंख काटे जाने और हवाई जहाज में बेबस दिखने का बयान दिया था। अब इस पर फडणवीस का पलटवार सामने आया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई नागपुर फ्लाइट में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद उनके लिए दिया गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह कहा है कि फ्लाइट में वह अपने मोबाइल पर डाउनलोड की हुई फिल्म देख रहे थे। ऐसे में उद्धव को उनके बेबसी कहां से नजर आ गई।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा

पंख काटने वाले बयान पर तंज कसते हुए फडणवीस ने कहा कि मेरे पास कोई पंख नहीं है, तो उन्हें कोई कैसे काट सकता है, मैं एक इंसान हूं। लेकिन मेरे साथ महाराष्ट्र के 14 करोड़ लोगों का आशीर्वाद है और वरिष्ठों का आशीर्वाद भी मेरे साथ है इसलिए उन्हें इस बात की बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी चाहिए।

फ्लाइट में नहीं हुई बातचीत

मुंबई से नागपुर जा रही फ्लाइट में जब से उद्धव और फडणवीस ने एक साथ उड़ान भरी है। महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। सीएम ये स्पष्ट कर चुके हैं कि इस दौरान उनकी उद्धव से कोई खास बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हम दोनों दूसरे कोने में बैठे थे। यदि साथ बैठे होते हैं तो बातचीत हो सकती थी। उन्होंने कहा कि वो पूरा समय अपने मोबाइल पर फिल्म या वेब सीरीज देख रहे थे तो उनके चेहरे पर बेबसी कैसे नजर आ सकती है।

स्वीकार की शुभकामनाएं

इस दौरान सीएम ने 2019 की राजनीति का भी जिक्र किया। उद्धव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा अगर उस समय उन्हें समर्थन मिला होता तो तस्वीर अलग हो सकती थी। उस समय वो शुभकामनाएं नहीं दे सके इसलिए मैं आज उनकी शुभकामनाएं स्वीकार करता हूं।

क्या बोले थे ठाकरे

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने फ्लाइट यात्रा के बाद फडणवीस पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने से उनके पंख काटे जा रहे हैं। इसी वजह से वह हवाई जहाज में बेबस दिख रहे थे। ठाकरे ने यह भी कहा था कि पार्टी का विघटन एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पर कतरने के लिए भाजपा द्वारा रचित ऑपरेशन देवेंद्र था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews