फडणवीस का उद्धव-राज ठाकरे पर हमला, बोले, “बालासाहेब असली ब्रांड थे, आप नहीं”

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला। मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने 2017 बीएमसी चुनाव का जिक्र किया और कहा कि तब शिवसेना ने ब्रांड की बात उठाई थी।
फडणवीस का उद्धव-राज ठाकरे पर हमला, बोले, “बालासाहेब असली ब्रांड थे, आप नहीं”

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला। मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने 2017 बीएमसी चुनाव का जिक्र किया और कहा कि तब शिवसेना ने ब्रांड की बात उठाई थी। फडणवीस ने चुटकी लेते हुए कहा– “बालासाहेब ठाकरे असली ब्रांड थे, आप नहीं। हमारे पास एक वैश्विक ब्रांड है, जो चाय बेचता है… नरेंद्र मोदी दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड हैं।” इस दौरान उन्होंने मंच से गाना गाकर उद्धव ठाकरे पर व्यंग्य किया– “अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, यार ने ही लूट लिया घर यार का।”

फडणवीस ने विस्तार से बताया कि 2017 के चुनाव में बीजेपी को 82 और शिवसेना को 84 सीटें मिली थीं। उद्धव ठाकरे चाहते थे कि मेयर शिवसेना का बने। उस समय एकनाथ शिंदे का फोन आया और बीजेपी ने बिना देर किए मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन पद शिवसेना को सौंप दिए। फडणवीस ने कहा कि उनके पास सिर्फ दो सीटें कम थीं और चाहते तो वे अपना मेयर बना सकते थे, लेकिन सहयोग दिखाते हुए पीछे हटे। उन्होंने कहा कि हमने विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभाई, सिर्फ गलतियों पर रोक लगाने का वादा किया था। लेकिन 2019 में उपचुनाव के दौरान हालात बदल गए और हमें गाना गाना पड़ा– “अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का…”।

फडणवीस का उद्धव-राज ठाकरे पर हमला

फडणवीस का इशारा साफ था कि उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि 2019 में शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाई, जबकि बीजेपी ने उन्हें पहले सत्ता सौंपी थी। फडणवीस ने उद्धव को ‘धोखेबाज’ करार देते हुए कहा कि बीजेपी लड़ाकू है, रोने वाली नहीं। उन्होंने 2022 में ‘गुरिल्ला युद्ध’ और 2024 में पूर्ण बहुमत वाली सरकार का उदाहरण दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार बीएमसी चुनाव में मेयर महायुति का ही होगा और मुंबई बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) के झंडे के बिना नहीं रहेगी।

फडणवीस ने ठाकरे बंधुओं को ‘सत्ता का भूखा’ करार दिया और कहा कि मुंबईकर विकास चाहते हैं, न कि सत्ता की राजनीति। उन्होंने शिंदे को बूस्ट देते हुए कहा कि शिंदे और बीजेपी की एकता मुंबई को नया युग देगी। इधर उद्धव ठाकरे ने फडणवीस के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने एक्स पर लिखा– “एहसान की बात करने वाले 2017 को भूल गए? शिवसेना की आत्मा बाला साहब की है, वो बिकती नहीं।” वहीं शिंदे ने फडणवीस का समर्थन करते हुए कहा कि विकास ही हमारा असली ब्रांड है। उधर बीजेपी ने 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है और दक्षिण मुंबई व बांद्रा पर खास फोकस है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, नवंबर तक बीएमसी चुनाव कराए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews