Hindi News

महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन! NH-44 पर लगाया जाम, राज्य सरकार को दी चेतावनी, जानें किन मांगों पर अड़े अन्नदाता

Written by:Shyam Dwivedi
Last Updated:
महाराष्ट्र के नागपुर में किसानों का पिछले दो दिनों से नागपुर में अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। बुधवार को किसानों ने नागपुर-मुंबई समृद्धि राजमार्ग को करीब दो घंटे तक जाम रखा। इससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। किसानों ने प्रदर्शन के बीच राज्य सरकार को बड़ी चेतावनी दी है। चलिए जानते हैं कि आखिर किसानों ने किस वजह से ये आंदोलन किया है।
महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन! NH-44 पर लगाया जाम, राज्य सरकार को दी चेतावनी, जानें किन मांगों पर अड़े अन्नदाता

महाराष्ट्र (Maharashtra) में किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्ण ऋण माफी की मांग को लेकर बच्चू कडू के नेतृत्व में किसानों का पिछले दो दिनों से नागपुर में अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। इस बीच, बुधवार को किसानों ने नागपुर-मुंबई समृद्धि राजमार्ग को करीब दो घंटे तक जाम रखा। इससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।

राज्य सरकार को दी चेतावनी

किसानों ने प्रदर्शन के बीच राज्य सरकार को बड़ी चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यह धरना किसानों के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई है। स्वराज्य पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत डिक्कर ने कहा कि अगर सरकार किसानों के आंदोलन पर ध्यान नहीं देती है और सामान्य ऋण माफी पर कड़ा रुख नहीं अपनाती है, तो हम राज्य भर में किसानों का एक बड़ा आंदोलन करेंगे। हमने सरकार को चेतावनी दे दी है। इस आंदोलन के कारण राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है और पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।

बता दें कि नागपुर में अब ऐसा देखा जा रहा है कि जब तक किसानों की मांगें नहीं मान ली जातीं, यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने बुधवार को प्रहर जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू (ओमप्रकाश) कडू और उनके समर्थकों को (NH-44) खाली करने का निर्देश दिया। इसके बाद भी किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और अब वे पैदल मार्च करके खुद गिरफ्तारी देने निकल पड़े हैं।

जेल जाने को तैयार किसान

बच्चू कडू की प्रमुख मांगों में महाराष्ट्र के किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, भारी बारिश से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा, राज्य के दिव्यांग नागरिकों को 6 हजार रुपए प्रतिमाह, और किसानों की फसल को MSP दिए जाने की मांग शामिल है। वहीं राज्य सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता वे आंदोलन को खत्म नहीं करेंगे। बच्चू कडू ने कहा कि अगर किसान हटने को तैयार नहीं हैं तो मैं भी नहीं हटूंगा। सरकार क्या करेगी हमें मार देगी? हम तैयार हैं। मैं गिरफ्तारी दूंगा। अगर जेल में डालेंगे तो हम जेल जाने को भी तैयार हैं।

कर्ज माफी उचित समय पर करेंगे- महाराष्ट्र सीएम

किसानों के आंदोलन के बीच अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस (Devendra Fadnavis) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की स्पष्ट भूमिका है। हमने उसके लिए कमेटी भी गठित की है। आज जिन किसानो की फसल बर्बाद हुई है। जो किसान मुश्किल में है। उन्हें मदद करना प्राथमिकता है। हम किसानों को उचित समय पर कर्ज माफी देंगे। कर्जमाफी की भी तो पैसा बैंकों में पहले जाएगा। सीधे किसान को नहीं मिलेगा। इसलिए अभी बैंकों को फायदा पहुंचाने से ज़्यादा किसानो तक डायरेक्ट मदद पहुंचाना जरूरी है। हम कर्जमाफी के वादे से मुकर नहीं रहे। कर्ज माफी उचित समय पर करेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews