एशिया कप भारत-पाकिस्तान मैच पर राजनीति तेज, उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे गुट ने घेरा

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला।
एशिया कप भारत-पाकिस्तान मैच पर राजनीति तेज, उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे गुट ने घेरा

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। शिंदे गुट का कहना है कि उद्धव ठाकरे को इस मैच का विरोध करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पार्टी नेताओं ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी और भारत-पाकिस्तान रिश्ते तनावपूर्ण थे, तब भी दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच खेले जाते रहे। ऐसे में उद्धव का अचानक बहिष्कार की मांग करना केवल राजनीति से प्रेरित कदम है।

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने आरोप लगाया कि सत्ता पाने के लिए उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व का त्याग किया और पाकिस्तान की तारीफ तक की है। उन्होंने कहा कि NDA सरकार का रुख साफ है—जब तक पाकिस्तान आतंकवाद बंद नहीं करता, तब तक दोनों देशों के बीच सामान्य रिश्ते संभव नहीं हैं। म्हास्के ने यह भी जोड़ा कि विपक्ष केवल विवाद खड़ा करने और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे गुट ने घेरा

शिवसेना प्रवक्ताओं ने आगे सफाई दी कि भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप या वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंटों में लंबे समय से मैच होते आए हैं, इसे किसी नीति में बदलाव के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने उदाहरण दिया कि आईपीएल में आज भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं है। शिंदे गुट ने आरोप लगाया कि ठाकरे का बयान केवल एक राजनीतिक स्टंट है। साथ ही उन्होंने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि जिन दलों के खिलाफ वह चुनाव लड़ते रहे, उन्हीं के साथ मिलकर सत्ता में बैठना ‘निर्लज्जता’ की मिसाल है।

वहीं उद्धव ठाकरे अपने बयान पर डटे हुए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार किया जाना चाहिए ताकि दुनिया को आतंकवाद पर भारत की सख्त नीति का स्पष्ट संदेश मिले। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोक दिया है। ठाकरे ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जख्म अभी ताजा हैं और ऐसे समय पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना हमारे सैनिकों के बलिदान का अपमान है। उन्होंने अपील की कि देशभक्त नागरिक इस मैच को न देखें और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews