महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत, 17 में से 16 सीटों पर लहराया परचम, महाविकास अघाड़ी को मिली करारी शिकस्त

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर महाविकास अघाड़ी को बैकफुट पर ला दिया है, एक सीट पर निर्दलीय ने बाजी मारी।
Maharashtra MLC Election Result

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति गठबंधन ने अपनी राजनीतिक ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 17 में से 16 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है, जिसने महाविकास अघाड़ी खेमे में खलबली मचा दी है। इन 17 सीटों के लिए 18 जून को मतदान हुआ था, हालांकि, मतदान से पहले ही महायुति के छह उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए थे, शेष 11 सीटों के परिणाम 22 जून को घोषित किए गए हैं। इस चुनाव में महायुति ने जीत का परचम लहराते हुए 17 में से 16 सीटों पर कब्जा जमाया है, जो सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन को एकमात्र झटका नासिक में लगा, जहां भाजपा के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते ने शिवसेना (शिंदे गुट) के आधिकारिक प्रत्याशी नरेंद्र दराडे को पराजित कर दिया, यह महायुति के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम रहा। इस चुनाव में भाजपा ने 11 सीटों पर, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 4 सीटों पर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

इस बम्पर जीत में महायुति के कई प्रमुख चेहरे शामिल रहे, जिनमें ठाणे से रवींद्र फाटक (शिवसेना), यवतमाल से दुष्यंत चतुर्वेदी (शिवसेना), रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से अनिकेत तटकरे (एनसीपी), पुणे से विक्रम काकड़े (एनसीपी), वर्धा-गढ़चिरौली-चंद्रपुर से अरुण लखानी (भाजपा) और अहिल्यानगर से प्राजक्त तनपुरे (भाजपा) निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा, छत्रपति संभाजीनगर-जालना से सुहास शिरसाट (भाजपा), भंडारा-गोंदिया से अविनाश ब्रह्मणकर (भाजपा), सांगली-सातारा से धैर्यशील कदम (भाजपा), परभणी-हिंगोली से सईद खान (शिवसेना), सोलापुर से राजेंद्र राउत (भाजपा), धाराशिव-लातूर-बीड से बसवराज पाटिल (भाजपा), नागपुर से राजीव पोतदार (भाजपा), जलगांव से नंदकिशोर महाजन (भाजपा), अमरावती से प्रवीण पोटे (भाजपा) और नांदेड़ से अमर राजुरकर (भाजपा) ने जीत दर्ज की है।

सांगली-सातारा में भाजपा का दबदबा

सांगली-सातारा विधान परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित महायुति उम्मीदवार धैर्यशील कदम ने एक शानदार जीत दर्ज करते हुए महाविकास आघाड़ी के अभयसिंह जगताप को 301 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया है, कदम को कुल 885 मतों में से 593 प्रथम वरीयता मत प्राप्त हुए, जबकि जगताप को 292 मत मिले। परिणाम घोषित होने के बाद जगताप ने दावा किया कि महायुति के करीब 100 मत उनके पक्ष में आए हैं, उन्होंने यह भी कहा कि महाविकास आघाड़ी के पास मूल रूप से 192 मत थे, जबकि उन्हें कुल 292 मत प्राप्त हुए, इस जीत के साथ सांगली-सातारा सीट पर भाजपा और महायुति ने अपना दबदबा कायम रखा है, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

6 सीटो पर महायुति ने निर्विरोध दर्ज की जीत

यह उल्लेखनीय है कि वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली, यवतमाल, भंडारा-गोंदिया, रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, ठाणे-पालघर और अहिल्यानगर जैसी छह सीटों पर महायुति के उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए थे, क्योंकि विपक्ष या तो उम्मीदवार खड़ा नहीं कर सका या अपने नाम वापस ले लिए थे। आज घोषित हुए 11 सीटों के नतीजों पर राजनीतिक जानकारों की विशेष नजर थी, क्योंकि इन्हें महायुति बनाम महाविकास अघाड़ी की सीधी राजनीतिक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा था, इन सीटों पर हुए प्रमुख मुकाबले इस प्रकार रहे हैं: अमरावती में भाजपा के प्रवीण पोटे-पाटिल ने कांग्रेस के हर्षजीत देशमुख को मात दी है, जबकि परभणी-हिंगोली में शिवसेना (शिंदे) के आनंद भरोसे ने कांग्रेस के सुरेश वरपुडकर को पराजित किया है, नांदेड़ में भाजपा के अमर राजूरकर ने कांग्रेस के मोहन हंबर्डे पर जीत दर्ज की है। धाराशिव-लातूर-बीड में भाजपा के बसवराज पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) के अशोक जगदाले को हराया है, पुणे में भाजपा के संग्राम थोपटे के खिलाफ कांग्रेस के रमेश बागवे को हार का सामना करना पड़ा है, जलगांव में भाजपा के नंदकिशोर महाजन ने कांग्रेस के गुलाबराव देवकर को पराजित किया है। सोलापुर में भाजपा के राजेंद्र राऊत ने कांग्रेस के दिलीप माने को हराया है, छत्रपति संभाजीनगर-जालना में भाजपा के सुहास शिरसाट ने कांग्रेस के कैलास गोरंट्याल पर जीत हासिल की है, वहीं नागपुर (उपचुनाव) में भाजपा के डॉ. राजीव पोटदार ने कांग्रेस के अतुल लोंढे को शिकस्त दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews