उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, MLC सचिन अहीर ने थामा एकनाथ शिंदे का दामन

शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। 6 सांसदों के बाद अब MLC सचिन अहीर ने भी गुट से पल्ला झाड़ किया है। वो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं।
Sachin Ahir

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों जमकर उथल पुथल देखने को मिल रही है। उद्धव ठाकरे की अगवाई वाली शिवसेना यूबीटी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। सांसदों की बगावत के बाद अब विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर भी डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट का हिस्सा बन गए हैं।

बीते दिनों उद्धव ठाकरे को सबसे बड़ा झटका तब लगा था। जब अचानक से उनके 6 सांसदों ने गुट से बगावत करते हुए शिंदे नेतृत्व का हाथ थाम लिया था। इसके बाद जमकर बयानबाजी देखने को मिली थी और ऑपरेशन टाइगर का जिक्र भी हुआ था। वहीं अब एमपी के बाद MLC भी ठाकरे गुट का साथ छोड़ते नजर आ रहे हैं।

सचिन अहीर ने थामा शिंदे गुट का दामन

सचिन अहीर ने शिवसेना यूबीटी का साथ छोड़ने के बाद महायुति उम्मीदवार के रूप में डिप्टी स्पीकर के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। जब उन्होंने यह नामांकन दाखिल किया उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार को उनके साथ देखा गया।

पहले 6 सांसद छोड़ चुके हैं साथ

लोकसभा सांसद संजय हरि भाऊ जाधव, ओम प्रकाश भूपाल सिंह निंबालकर, भाऊ साहेब राजा राम वाकचौरे, संजय उत्तम राव देशमुख, संजय दीना पाटिल और नागेश बापूराव पाटिल अष्टिकर पहले ही शिंदे नेतृत्व वाले शिवसेना में शामिल हो चुके हैं और अब गुट को एक ओर झटका लगा है।

संजय राउत की चुनौती

बागी नेताओं से लगातार मिल रही बगावत के बीच शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने यह चुनौती दी है कि अगर उन्हें अपने फैसले पर भरोसा है तो वह इस्तीफा देकर दोबारा जनता के सामने चुनाव लड़े। राउत ने कहा अगर आप गद्दारी करना चाहते हैं तो इस्तीफा देखा चुनाव लड़ें आपको पता चल जाएगा की यवतमाल वाशिम की जनता गद्दारों के साथ है या वफादारों के साथ। वफादारो का सैलाब तब तक नहीं रुकेगा जब तक वो इन गद्दारों को बहा ना दे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews