महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर सियासत तेज, राहुल गांधी ने की सवालों की बौछार, सीएम फडणवीस ने दिया जवाब

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र TET 2026 पेपर लीक मुद्दे पर जमकर हमला बोला है और गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंनें कहा कि परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं की गई है, जिससे लगभग छह लाख उम्मीदवार अधर में लटके हुए हैं। वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के सवालों पर जवाब दिया है।
CM Devendra Fadnavis

देश में NEET-UG और अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। पहले नीट पेपर लीक को लेकर बखेड़ा खड़ा हुआ और उसके बाद महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 पेपर लीक और बवाल मच गया। हालही में महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक हुआ था जिसके बाद परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया था। विपक्ष लगातार मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोल रहा है। इस बीच, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर TET 2026 रद्द किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने के दो हफ्ते बाद भी कोई नई तारीख घोषित नहीं की गई है, जिससे लगभग छह लाख उम्मीदवार अधर में लटके हुए हैं लेकिन परीक्षा की नई तारीख का कोई अता पता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वाले भाजपा के राज में खुलेमान घूम रहे हैं। व्यवस्था बेदाग है और कीमत वहीं चुका रहा है जिसने ईमानदारी से मेहनत की है।

राहुल गांधी की फडणवीस सरकार से तीन बड़ी मांगें

राहुल गांधी ने आगे कहा कि ये देश के मेहनती और भावी शिक्षक हैं, जिनके हाथों में भारत का भविष्य है। इन्होंने वर्षों तक मेहनत से तैयारी की, आवेदन भरे, परीक्षा शुल्क जमा किया और परीक्षा देने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक पहुंचे। लेकिन अब वे बिना किसी निश्चित तारीख और स्पष्ट जवाब के सिर्फ इंतजार करने को मजबूर हैं। राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा में क्रांति का समय आ गया है। अब एक ऐसा सिस्टम बनाने का जहां युवाओं को उनकी मेहनत का फल मिले, न कि प्रणाली की नाकामियों का। इसलिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मेरी तीन मांगें हैं..

  • नई TET परीक्षा की तारीख तत्काल घोषित की जाए।
  • पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, उम्मीदवारों को इसकी सजा न मिले।
  • पेपर लीक के कारण जिन अभ्यर्थियों का एक वर्ष प्रभावित हुआ है, उन्हें आयु सीमा में उचित छूट दी जाए।

राहुल गांधी के सवालों पर सीएम फडणवीस का जवाब

महाराष्ट्र TET पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर अब राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान भी सामने आ गया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि वे राहुल गांधी को बताना चाहते हैं कि इस मामले की जांच हो चुकी है और कार्रवाई भी हुई है। भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा सीएम ने तंज सकते हुए कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि क्या राहुल गांधी यह जानकारी हमारे देश भारत में रहकर मांग रहे हैं या विदेश में कहीं बैठकर सोशल मीडिया के जरिए जवाब मांग रहे हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews