संजय राउत ने पीएम मोदी के मणिपुर दौरे पर निशाना साधा, भारत-पाक मैच से जोड़ा मुद्दा

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि इस दौरे पर किसी का ध्यान नहीं है और खुद मणिपुर के लोग ही इसका विरोध कर रहे हैं।
संजय राउत ने पीएम मोदी के मणिपुर दौरे पर निशाना साधा, भारत-पाक मैच से जोड़ा मुद्दा

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि इस दौरे पर किसी का ध्यान नहीं है और खुद मणिपुर के लोग ही इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि सरकार ऐसे कार्यक्रमों का जश्न मनाकर असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

राउत ने कहा, “हम इस दौरे को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जब मणिपुर में नंगापन दिखाया जा रहा था, तब प्रधानमंत्री कहाँ थे, तब उन्होंने मुँह क्यों नहीं खोला? अब जाकर ये सब करना पाखंड है। यह भारत-पाकिस्तान मैच से ध्यान भटकाने की कोशिश है।” उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अराजकता की ओर से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की गतिविधियां करती है।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर भी राउत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे इस मुद्दे पर खुद बयान देंगे और जहाँ शिवसेना होगी, वहां “मेरा सिंदूर मेरा देश” का नारा बुलंद किया जाएगा। राउत ने कहा कि मोदी को पहलगाम की घटनाओं की याद दिलाई जाएगी। उन्होंने मैच देखने वालों को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि “देशभक्त लोग मैच नहीं देखेंगे, अगर किसी का चेहरा टीवी पर दिख गया तो लोग जूते मारेंगे।”

संजय राउत के इन बयानों ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। विपक्ष पहले से ही मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमलावर है और अब राउत का यह बयान उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। खासकर भारत-पाकिस्तान मैच से जोड़कर कही गई बातें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews