राम रक्षा आंदोलन के लिए संजय राउत ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को भेजा न्योता, CM फडणवीस से की शामिल होने की अपील

शिवसेना यूबीटी राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले के विरोध में राम रक्षा आंदोलन करने वाली है। 18 जुलाई को होने वाले इस आंदोलन के लिए पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय रावत ने आरसीसी प्रमुख मोहन भागवत को न्योता भेजा है।
Sanjay Raut

राम मंदिर मामले के विरोध में शिवसेना यूबीटी द्वारा रामरक्षा आंदोलन का आयोजन 18 जुलाई को नागपुर में किया जा रहा है। इसे लेकर अब संजय राउत ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत को न्योता दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

संजय राउत ने एक पत्र मोहन भागवत के नाम लिखा है, जिसमें उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में आभूषणों के गबन का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना से हिंदुओं को ठेस पहुंची है। शिवसेना यूबीटी ने भगवान राम की पवित्रता की रक्षा करने और जन जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है, इस बारे में उन्होंने इस पत्र में जानकारी दी है।

एकत्रित होंगे राम भक्त

इस विरोध प्रदर्शन को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक इस दौरान शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे मौजूद रहने वाले हैं और हजारों राम भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। यह विरोध प्रदर्शन दादर कबूतर खाना के पास हनुमान मंदिर के निकट होगा। यहां ठाकरे पार्टी के नेताओं और शिव सैनिकों के साथ हनुमान स्तोत्र, हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करेंगे। इस प्रदर्शन का उद्देश्य राम मंदिर में दान और चढ़ावे के प्रबंधन में अनियमिताओं के लिए जवाब की मांग करना है।

सीएम फडणवीस को भी दिया न्योता

संजय राउत ने केवल मोहन भागवत को ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी इस आंदोलन में शामिल होने का न्योता दिया है। शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे घोषणा कर चुके हैं कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह नगर नागपुर में आयोजित होने वाले राम रक्षा आंदोलन में शामिल होंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews