राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे का ‘राम रक्षा’ आंदोलन, निष्पक्ष जांच की मांग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 'राम रक्षा' आंदोलन किया। इस दौरान उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
Uddhav Thackeray

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में शिवसेना (यूबीटी) ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दादर हनुमान मंदिर में अपनी पार्टी के सदस्यों द्वारा आयोजित ‘राम रक्षा’ आंदोलन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संबोधित कर कहा कि देशभर के हिंदुओं को हिंदुत्व के लिए संगठित करने का काम बालासाहेब ठाकरे ने किया था। राम के नाम पर यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार हुआ है, तो हिंदू समाज इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा, जो लोग चोरी या भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में हैं, उन्हें भगवान श्रीराम का नाम लेने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग यहां एकत्र हुए हैं। हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जब तक इस कथित चोरी की सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

सांसद अरविंद सावंत ने भी बोला हमला

वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि आज हमारे देश के लोगों का चढ़ावा चोरी हो रहा है। उद्धव ठाकरे शिवसेना पार्टी की तरफ से मंदिर गए थे, और हमने भी दान दिया था हमने जो चांदी की ईंट दान की थी, वह कहां गई? आप लोगों की भावनाओं और आस्था पर राजनीति करते हैं। सावंत ने एसआईटी की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए है। उनका आरोप है कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र तरीके से काम नहीं कर रहीं और उन्हें जैसा निर्देश दिया जाएगा, उसी दिशा में जांच आगे बढ़ेगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews