“सत्ता गई तो 10 मिनट में 10 टुकड़ों में बंट जाएगी भाजपा..” शिवसेना-UBT नेता संजय राउत का बड़ा दावा, जानें और क्या कहा

शिवसेना-UBT के नेता संजय राउत ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि यदि भाजपा सत्ता से बाहर हुई तो पार्टी 10 मिनट के अंदर 10 टुकड़ों में बंट जाएगी।
Sanjay Raut

पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) दो भागों में टूटी फिर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना में भी बगावत हुई। हालही में शिवसेना-UBT के 6 सांसदों ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद शिवसेना-UBT के कई दिग्गज नेता लगातार डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच, शिवसेना-UBT के नेता संजय सिंह ने एक बार फिर  भाजपा पर निशाना साधा है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों को विभाजित करने के भाजपा के कथित प्रयास राजनीतिक संगठनों को तोड़ने के प्रति उसके जुनून को दर्शाते हैं। राउत ने आगे कहा कि भाजपा, पार्टियों को तोड़ने के लिए इतने जुनूनी है कि वे अंत तक एक-दूसरे की पार्टियों को तोड़ देंगे।

सत्ता गई तो 10 मिनट में बिखर जाएगी भाजपा, संजय राउत का बड़ा दावा

शिवसेना-UBT के नेता ने दावा किया कि यदि भाजपा सत्ता से बाहर हो जाती है तो पार्टी बिखर जाएगी। उन्होंने कहा, मैं पहले भी यह बात कह चुका हूं। जिस दिन भाजपा की सत्ता जाएगी और केंद्रीय एजेंसियां हमारे नियंत्रण में आएंगी, उसी दिन दस मिनट के अंदर ही भाजपा दस टुकड़ों में बंट जाएगी। राउत के इस दावे के बाद महाराष्ट्र में सियासत में हलचल मच गई है।

संजय राउत ने MLC सचिन अहीर पर भी बोला हमला

शिवसेना-UBT सांसद संजय राउत ने एमएलसी सचिन अहीर पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी से भरपूर समर्थन और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने के बावजूद सचिन अहीर ने लालच में आकर पार्टी छोड़ दी। राउत ने कहा, उन्हें पार्टी में सब कुछ मिला। सचिन अहीर एमएलसी बने, पार्टी के उपनेता बनाए गए और कामगार सेना के कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद भी उन्हें दिए गए। आखिर किसी कार्यकर्ता को इससे ज्यादा और क्या दिया जा सकता है?

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews