Hindi News

उद्धव ने अमित शाह को बताया ‘एनाकोंडा’, शिंदे ने किया पलटवार; कहा, ‘तिजोरी निगलने वाले खुद है एनाकोंडा

Written by:Mini Pandey
Last Updated:
शिंदे ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अमित शाह ने मछुआरों को दो नौकाएं दीं और प्रधानमंत्री मोदी भी मुंबई आ रहे हैं।
उद्धव ने अमित शाह को बताया ‘एनाकोंडा’, शिंदे ने किया पलटवार; कहा, ‘तिजोरी निगलने वाले खुद है एनाकोंडा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला। उद्धव द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ‘एनाकोंडा’ बताने के एक दिन बाद शिंदे ने कहा कि मुंबई की तिजोरी को लपेटकर बैठे उद्धव खुद एनाकोंडा हैं, जिनका पेट कभी नहीं भरता।

शिंदे ने आरोप लगाया कि उद्धव ने मुंबई की तिजोरी, भूखंड, मरीजों की खिचड़ी, डेड बॉडी बैग, डामर और मीठी नदी का कचरा तक निगल लिया। उन्होंने कहा, “एनाकोंडा की खासियत है कि उसका पेट नहीं भरता। ये लोग मुंबई को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी समझते हैं।” शिंदे ने दावा किया कि महायुति सरकार ने 2.5 साल में क्रांक्रीट सड़कें, मेट्रो और सौंदर्यीकरण जैसे काम किए, जिन्हें उद्धव ने रोका था।

जनता जानती है कि विकास कौन कर रहा

शिंदे ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अमित शाह ने मछुआरों को दो नौकाएं दीं और प्रधानमंत्री मोदी भी मुंबई आ रहे हैं। उन्होंने विपक्ष की सरकार को ‘स्थगित’ और अपनी सरकार को ‘प्रगति’ सरकार बताया। मुंबई वासियों को समझदार बताते हुए शिंदे ने कहा कि जनता जानती है कि विकास कौन कर रहा है और लूट कौन।

एनाकोंडा विवाद सियासी गलियारों में चर्चा

चुनावी मौसम में बयानबाजी तेज हो गई है। शिंदे ने भरोसा जताया कि महायुति सभी चुनाव जीतेगी, जबकि विपक्ष अपनी हार की तैयारी कर रहा है। मुंबई नगर निगम चुनाव से पहले यह एनाकोंडा विवाद सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

Mini Pandey
लेखक के बारे में
Keen of Indian politics. Providing insightful analysis. My expertise offers a nuanced understanding of New Analysis and political dynamics. View all posts by Mini Pandey
Follow Us :GoogleNews