उद्धव ठाकरे ने बागी सांसदों को भेजा कानूनी नोटिस, शिंदे गुट में विलय को बताया गैरकानूनी

उद्धव ठाकरे का दामन छोड़ शिंदे गुट में शामिल हुए 6 सांसदों को अब कानूनी नोटिस भेजा गया है। शिवसेना यूबीटी दल का कहना है कि इनका विरोधी शिंदे गुट के साथ विलय कानून रूप से संभव नहीं है।
uddhav thackeray

उद्धव ठाकरे गुट को छोड़कर शिंदे गुट में शामिल होने वाले शिवसेना यूबीटी के 6 बागी संसद कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। बगावत करने वाले सांसदों पर उद्धव ने कानूनी वार करते हुए, उनके विलय के दावों को गैरकानूनी बताया है।

शिवसेना यूबीटी ने बागी विधायकों को कानूनी नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि बागी विधायकों का शिंदे गुट के साथ विलय संभव नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री शिंदे ने विपक्ष के इस कदम को बेअसर करार दिया है।

सांसदों को शिवसेना यूबीटी का पत्र

शिवसेना यूबीटी दल के नेता अरविंद सावंत ने 13 जुलाई को सभी 6 सांसदों को पत्र लिखे हैं। इसमें उन्होंने सांसदों को ये याद दिलाया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में पार्टी के चुनाव चिन्ह से शिंदे गुट के खिलाफ लड़ा था और जीत हासिल की थी।

विलय को बताया गैर कानूनी

यूबीटी नेता अरविंद सावंत का कहना है कि मूल राजनीतिक दल में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ किसी भी तरह के विलय की शुरुआत नहीं की है। संविधान की दसवीं अनुसूची के दल बदल विरोधी कानून के पैराग्राफ 4 का भी उन्होंने हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि जब मूल राजनीतिक दल का विलय नहीं हुआ है तो सदन के भीतर विधायी दल के विलय सवाल ही नहीं उठता। कानून में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अध्यक्ष को पहले भी सूचित कर चुकी है कि सांसदों के किसी भी विलय या अलग समूह को मान्यता न दी जाए और अब तक ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

बागी सांसदों का क्या कहना

जिन बागी सांसदों को नोटिस दिया गया है। उनमें से अधिकतर में टिप्पणी देने से मना कर दिया है और कहा है कि उप मुख्यमंत्री शिंदे उनकी तरफ से जवाब दे चुके हैं। अब इन सांसदों का विलय किस तरह से संभव होगा ये आने वाले समय में पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews