आमिर खान की शादी पर सियासी बवाल, नितेश राणे के बयान पर वारिस पठान का पलटवार

आमिर खान की तीसरी शादी के बाद महाराष्ट्र के सियासत गरमा गई है। मंत्री नितेश राणे ने उन्हें लव जिहाद का एंबेसडर कहा है। इसपर AIMIM नेता वारिस पठान ने प्रतिक्रिया दी है।
Waris Pathan

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है। एक तरफ वो अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। हिंदुत्व की आवाज उठाने वाले मंत्री नितेश राणे ने एक्टर को लव जिहाद का एंबेसडर करार दिया है।

राणे ने हिंदू समुदाय के लोगों से एक्टर की फिल्में ना देखने की अपील भी है। उनके इस बयान पर अब AIMIM के नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया देखने को मिली है। उन्होंने राणे को 4 शादी करने की सलाह दे दी है। उन्होंने ये भी कहा है कि राणे को आमिर से जलन है।

वारिस पठान का क्या कहना?

AIMM नेता बारिश पठान का कहना है कि आमिर खान की शादी में उनकी पहली और दूसरी बीवी के साथ बेटा, बेटी और दामाद शामिल हुए। दोस्त और बड़े उद्योगपति भी आए। किसी को कोई आपत्ति नहीं केवल आपको है। आपको जलन हो रही है क्या?

नहीं जानते जिहाद का मतलब: वारिस पठान

पठान ने आगे कहा कि आमिर खान के पास ताकत है इसलिए उन्होंने तीसरी शादी कर ली है। अगर आपके पास भी ताकत है तो आप भी कर लें। कायदे कानून के अंदर अगर इंसान अपनी पसंद से शादी करना चाहता है तो करेगा। आपको ना जिहाद का मतलब मालूम है बस अपनी जुबान हिलानी है बकवासबाजी करनी है। आपकी बकवास से कोई फर्क नहीं पड़ता।

Video Credit: IANS

नितेश से पूछा सवाल

नितेश राणे ने बारिश पठान से यह सवाल किया कि क्या आपने कभी इंटर कास्ट मैरिज नहीं देखी? आपके दिल में मुसलमान के लिए जो नफरत और जहर भरा हुआ है, उसी की वजह से ऐसे अल्फाज निकलते हैं। उनका टारगेट आमिर खान नहीं है इनको केवल मुसलमान को टारगेट करना है। वो ये कहते दिखाई दिए कि मैं ऐसे लोगों की बात का जवाब नहीं देना चाहता इनकी आदत पड़ गई है नफरत फैलाने की।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews