एक ही परिवार के 3 सदस्य पॉजिटिव,10 साल का बच्चा भी शामिल,प्रशासन मुस्तैद

mp

मंडला/सुधीर उपाध्याय

नैनपुर में एक ही परिवार के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वार्ड क्रमांक 4 में पति (उम्र 32 वर्ष), पत्नि (उम्र 29 वर्ष) और पुत्र (उम्र 10 वर्ष) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह परिवार 6 जुलाई को मुंबई से ट्रेन द्वारा 7 जुलाई को जबलपुर पहुंचा था। फिर वहाँ से टैक्सी से नैनपुर मंडला पहुंचा। 10 जुलाई को इनके कोरोना जांच के सैंपल लिये गये थे जिनकी रिपोर्ट 14 जुलाई को पॉजिटिव आई है। इस परिवार को नैनपुर आते ही होम क्वारेंटाइन कर दिया गया था। ये 3 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में अब 4 एक्टिव केस हो गए हैं।

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी नैनपुर पहुंचे। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शासन के दिशा-निर्देशानुसार जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को परिवार के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews