एमपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप में जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत

pickup-crush-five-people-doing-yoga-near-road-in-jaipur

मंडला,

मध्य प्रदेश में लगातार सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पिछले दिनों छतरपुर में हुए सड़क हादसे के बाद अब मंडला नेशनल हाईवे पर एक पिकअप वैन के साथ मिनी ट्रक की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल मंडला के मुख्यालय के करीब 5 किलोमीटर दूर हनुमान नाला में दो वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रक रायपुर की ओर से लोहे के एंगल लेकर आ रही थी। जबकि पिकअप वैन मंडला की ओर जा रही थी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि अचानक से उसने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। जहां मौके पर ही पिकअप वाहन के 3 यात्री सहित मिनी ट्रक के चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था की पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन के जरिए शवों को वाहन से बाहर निकाला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि इससे पहले बड़वानी जिले में ट्रक बाइक की जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि छतरपुर में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। जिसमें एक स्कॉर्पियो से तीन मोटरसाइकिल आपस में टकराने के बाद मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि ना सिर्फ गाड़ी बल्कि एक बच्चे का सर भी धड़ से अलग हो गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर शोक जाहिर की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews