
मंडला, सुधीर उपाध्याय
मंडला जिले में कोरोना से संक्रमण के 7 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार मंडला शहर के रानी अवंती बाई वार्ड में 51 वर्षीय पुरूष, चूनाभट्टा में 27 वर्षीय युवक एवं पुलिस लाईन में 35 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। इसी प्रकार धनपुरी (बम्हनी) में 45 वर्षीय पुरूष, बिचुआ नैनपुर में 36 वर्षीय पुरूष एवं 28 वर्षीय युवक तथा सुरजपुरा मंडला में 27 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचारार्थ कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

