कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे 8 मरीज, जिले में अब 7 एक्टिव केस

कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे 8 मरीज, जिले में अब 7 एक्टिव केस

मण्डला| सुधीर उपाध्याय| बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते आज 8 कोरोना मरीज पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए। इन मरीजों की द्वितीय एवं तृतीय रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। इन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 7 बची है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना से पूर्णतः स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले 8 मरीजों में 4 निवास, 3 नैनपुर एवं 1 बिछिया विकासखण्ड के मरीज सम्मिलित हैं। बिछिया का यह व्यक्ति रायपुर से आया था जिसकी सेम्पलिंग की कार्यवाही भी रायपुर में की गई थी। अस्पताल से घर वापस जाते समय स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोनामुक्त हुए व्यक्तियों का तालियाँ बजाकर अभिनंदन किया। अस्पताल से घर जाते समय मरीजों के चेहरों में खुशी के भाव स्पष्ट परिलक्षित हो रहे थे। इन्होंने बेहतर प्रबंधन एवं उपचार के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए जनसामान्य को संदेश दिया है कि कोरोना से डरने की नहीं अपितु सावधान रहने की जरूरत है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews